JEE Main 2023 Paper Analysis
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main 2023 कैमिस्ट्री पहली पारी में आसान तो दूसरी में टफ
छात्रों ने बताया कि कैमिस्ट्री पहली पारी के पेपर में आसान तथा दूसरी पारी में थोड़ी कठिन रही है। कैमिस्ट्री के पेपर एनालिसिस करते हुए डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि भौतिक रसायन में मोल कॉन्सेप्ट, केमिकल काइनेटिक्स, लिक्विड सोल्युशन, एटोमिक स्ट्रक्चर, आइडल गैस, रेडोक्स, थर्मोकेमेस्ट्री, इलेक्ट्रो कैमिस्ट्री व सरफेस कैमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं, कार्बनिक रसायन से फिनोल, इलेमिनेशन रिएक्शन, एलडोल कोंडेशन, कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ, सेपरेशन टेक्निक्स, हेलोजन डेरिवेटिव तथा एरोमेटिक कंपाउंड से भी प्रश्न आए थे। अकार्बनिक रसायन से पीरियोडिक टेबल, केमिकल बॉन्डिंग, कॉर्डिनेशन कैमिस्ट्री, मेटलर्जी, साल्ट एनालिसिस और एफ-ब्लॉक से सवाल पूछे गए थे।
यह भी पढ़ें:
JEE Main 2023: जेईई मेन कैमिस्ट्री में न्यूमेरिक वैल्यू के सभी सवाल फिजिकल कैमिस्ट्री से, मैथ्स भी कठिन