फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result 2022: इस तारीख को जारी होगा जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे

Tue, 30 Aug 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यह जान लें कि परिणाम से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस परीक्षा की उत्तर कुंजी/Answer Key को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
JEE Advanced Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 की परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करा लिया गया है। परीक्षा के प्रश्न पत्र को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अब लाखों छात्रों को इंतजार है तो उनके परिणाम का। जो भी उम्मीदवार इस साल जेईई एडवांस परीक्षा नें शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। तो आखिर कब जारी होंगे जेईई एडवांस के परिणाम, इसे कैसे चेक कर सकेंगे? आइए जानते हैं इस खबर में...
विज्ञापन

2 of 5
JEE Advanced Result 2022 - फोटो : Social Media
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
JEE ADVANCED Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
पहले आएगी उत्तर कुंजी
JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यह जान लें कि परिणाम से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस परीक्षा की उत्तर कुंजी/Answer Key को जारी किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक यह 03 सितंबर, 2022 को जारी होगी।  यह उत्तर कुंजी अंतरिम/Provisional होगी। इस पर उम्मीदवारों को  04 सितंबर, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार तय समय में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।

4 of 5
Assam HSLC Result Out - फोटो : Amar Ujala
कब आएंगे परिणाम?
IIT Bombay की ओर से आयोजित की गई जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर पहले विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण होगा। इसी पर परिणाम आधारित होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Announcements के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको  JEE (Advanced) 2022 के परिणाम का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट कर दें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें