फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल पहले आजाद हुए इस देश में प्रति व्यक्ति आय है 6.39 लाख रुपये, 15 साल तक मिलती है मुफ्त शिक्षा

Sun, 15 Sep 2019 12:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : cia.gov
दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां शिक्षा के लिए काफी अच्छे नियम व कानून बने हुए हैं। ऐसे देश हैं जहां की प्रति व्यक्ति आय आपको चौंका सकती है। ऐसे देश जो आजाद होने के कुछ ही सालों बाद उन देशों से आगे निकल गए जिन्हें उनसे काफी पहले आजादी मिली थी।  यहां हम आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बता रहे हैं। इस देश के बारे में आपको आगे काफी रोचक जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन

2 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
जिस देश की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है - स्लोवेनिया। यह एक गणराज्य है जो मध्य यूरोप में मौजूद एल्प्स की पर्वत श्रृंखला से सटा हुआ है। स्लोवेनिया कई देशों और सागर के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इसके उत्तर में ऑस्ट्रिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी, दक्षिण व पूर्व में क्रोएशिया, पश्चिम में इटली और दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर है।
विज्ञापन

3 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
  • स्लोवेनिया पहले यूगोस्लाविया के अधीन था। 
  • यह देश 25 जून 1991 को यूगोस्लाविया से आजाद हुआ।
  • तब से अब तक, यानी करीब 28 सालों में ही इस देश ने काफी तरक्की की है।

4 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
  • 20 हजार से ज्यादा वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह देश जल पर्यटन के लिए मशहूर है। काफी दूर देशों से भी लोग यहां घूमने आते है। 
  • स्लोवेनिया के लोगों की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है। 
  • इस देश का 60 फीसदी हिस्सा जंगल से घिरा है। 
विज्ञापन

5 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
  • इस देश की जनसंख्या 20 लाख के आसपास है। 
  • स्लोवेनिया के पुराने क्षेत्रों में जो इमारतें बनी हैं, वो इटैलियन शैली की हैं। 
  • मुख्य रूप से यहां के लोग स्लोवेनियाई भाषा बोलते हैं। 
  • यहां की मुद्रा यूरो है।
विज्ञापन

6 of 9
स्लोवेनिया में एक गुफा के अंदर बना किला - फोटो : cia.gov
  • यूगोस्लाविया से आजाद होने के बाद कुछ सालों तक तो स्लोवेनिया की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन फिर इस देश ने तेजी से तरक्की की।
  • कुछ ही सालों में स्लोवेनिया समकालीन पूर्वी यूरोप के समाजवाद प्रभावित देशों के बीच एक मजबूत इकोनॉमी बन कर उभरा।
  • आज इस देश में प्रति व्यक्ति आय करीब 6.39 लाख रुपये है। जबकि भारत में प्रति व्यक्ति आय 10,594 रुपये है (मार्च 2019 में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार)।
विज्ञापन

7 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
  • स्लोवेनिया में लोग शिक्षा को लेकर बेहद सतर्क और जागरूक हैं। इस देश में 15 साल की उम्र तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। 
  • 15 साल तक बच्चों की पढ़ाई अनिवार्य भी की गई है।
  • हालांकि उच्च शिक्षा लेने वालों की संख्या कम है। करीब 36 फीसदी लोग ही उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं।
  • स्लोवेनिया में सिर्फ दो विश्वविद्यालय हैं।

8 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : Pixabay.com
  • इस देश में रहने वाले करीब 71 फीसदी लोग रोमन कैथोलिक हैं।
  • यहां लोग पहाड़ चढ़ने और लंबी समुद्र यात्राएं करना पसंद करते हैं। वे साहसिक खेलों के शौकीन हैं।
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति स्लोवेन इसी देश के निवासी थे। 
  • इतना ही नहीं, स्लोवेन दुनिया के सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने वाले भी पहले व्यक्ति थे।
ये भी पढ़ें : वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें
विज्ञापन

9 of 9
स्लोवेनिया - फोटो : wiki
  • स्लोवेनिया का करीब 27 हजार किलोमीटर का क्षेत्र नदियों, धाराओं और अन्य जल स्रोतों से परिपूर्ण है।
  • इस देश में करीब 260 झरने हैं।
  • सबसे ऊंचे झरने का नाम है बोका। यह 106 मीटर ऊंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें