फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: राज्य सभा टीवी देखकर पाई थी 5वीं रैंक, ये रणनीति अपनाकर पहले ही अटेंप्ट में बन गई IAS

Sat, 23 Nov 2019 02:37 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ias srishti - फोटो : social media
2018 की UPSC परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ( Srushti jayant Deshmukh) काफी चर्चा में रहीं। बता दें कि सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सृष्टि महिला अभ्यर्थियों में पहले स्थान पर रहीं। वहीं, उनकी ऑल इंडिया रैंक पांचवी रही। परीक्षा का परिणाम आते ही उनके परिवार में जश्न सा माहौल बन गया।
विज्ञापन

2 of 5
ias srishti - फोटो : social media
मध्यप्रदेश की रहने वाली सृष्टि ने अपनी सफलता पर कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा काफी लंबी होती है और इसके लिए आपको कम से कम एक-डेढ़ साल तैयारी को देने होते हैं। मेरे परिवार, अभिभावक, दोस्तों और शिक्षकों ने मुझे खूब सपोर्ट दिया, इसलिए इसका श्रेय उन्हें भी जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ias srishti - फोटो : social media
पहले प्रयास में सफलता पाने के सवाल पर सृष्टि ने कहा कि मैंने यह सोच लिया था कि मेरा पहला प्रयास ही मेरा अंतिम प्रयास होगा। मैंने निश्चय कर लिया था कि इस परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास करना है। आखिर कैसे की परीक्षा की तैयारी, जिससे पहले प्रयास में ही पाई सफलता. बता रही हैं सृष्टि...

4 of 5
ias srishti - फोटो : social media
  • सूत्रों के मुताबिक, सृष्टि ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को अपनी शुरुआत पुराने छः से सात साल के पेपरों से करनी चाहिए। हर रात उन सवालों को आधे घंटे देखें, जिससे तैयारी करते समय आपको आइडिया हो जाए कि ऐसे भी प्रश्न परीक्षा में आ सकते हैं। 
  • सृष्टि ने बताया कि इंटीग्रेटेड प्रिपरेशन ज्यादा जरूरी है। प्रीलिम्स की तैयारी करें तो ऑब्जेक्टिव, मेन्स के लिए जरूरी टॉपिक्स और इंटरव्यू के लिए करंट अफेयर्स पढ़ते रहें। 
  • अपने ऑप्शन सब्जेक्ट को अपनी जरूरत के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से चुनें। सृष्टि बताती हैं कि उन्हें केमिकल इंजीनियरिंग पसंद थी पर ऑप्शन न होने के कारण उन्होंने समाजशास्त्र लिया। इस तरह उन्होंने अपनी पसंद से संबंधित ही विषय चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ias srishti - फोटो : social media
  • अखबार पढना अपनी रोज की दिनचर्या में जोड़ें। उन्होंने कहा कि केवल अखबार में खबरें ही न पढ़ें बल्कि एक नजर संपादकीय यानी एडिटोरियल पेज पर भी मार लें। 
  • रोज जो भी आप करंट अफेयर्स पढ़ते हैं उन्हें नोट्स के रूप में भी तैयार कर लें। 
  • राज्य सभा टीवी देखना भी अपनी तैयारी में रखें। इसके अलावा वहां से रेज एक टॉपिक को नोट करें और उसके बारे में पढ़ें। 
  • सबसे आखिरी पड़ाव होता है इंटरव्यू, जिसके लिए आपका डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म देखा जाता है। सृष्टि ने बताया कि उन्हें गाने सुनना पसंद है पर उन्हें म्यूजिक के बारे में नहीं पता था इसलिए उन्होंने इसके बारे में हॉबी में नहीं लिखा। 
ये भी पढ़ें : इस व्यक्ति के पास थीं 52 हजार से ज्यादा किताबें? IAS और IPS सहित 20 डिग्रियां थीं इसके नाम

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें