फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सिर्फ इन करेंसी की है अपनी पहचान, जानिए किसके क्या हैं प्रतीक चिह्न

Mon, 15 Feb 2021 08:23 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया के प्रमुख देशों की मुद्रा और उनके प्रतीक चिह्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुनिया में कुछ भी खरीदना हो तो उसके बदले आपको एक निश्चित कीमत अदा करनी होती है। यह कीमत जिस देश में आप रहते हैं अथवा जिस देश में आप खरीदारी कर रहे हैं, वहां की मुद्रा में होती है। मुद्रा यानी करेंसी, पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं, जिससे दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय या लेन-देन होती है। इसमें कागज के नोट और सिक्के दोनों आते हैं। दुनिया के प्रमुख देशों की मुद्रा की अपनी एक अलग और खास पहचान है। इस पहचान को उस देश की मुद्रा का प्रतीक चिह्न कहा जाता है। अभी तक दुनिया में सिर्फ पांच आधिकारिक करेंसी चिह्न हैं। आइए जानते हैं दुनिया की प्रमुख करेंसी, उनके प्रतीक चिह्न के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
करेंसी नोट
सामान्य तौर से किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकार द्वारा तय की जाती है। हालांकि, कुछ देशों के समूह एक समान मुद्रा का उपयोग करते हैं, जैसे यूरोपीय संघ से जुड़े कई देशों में यूरो मुद्रा का प्रचलन बेहद आम है। जबकि, कई देश डॉलर, रियाल, रुपया, पाउंड और रूबल को अपनी मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। मसलन भारत में मुद्रा के तौर पर रुपए (रुपया) का चलन है। अधिकांश देशों की अपनी अलग मुद्रा तो है लेकिन उन मुद्राओं के कोई प्रतीक चिह्न नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय रुपया ₹ प्रतीक चिह्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय रुपया ₹
भारतीय मुद्रा के लिए एक आधिकारिक प्रतीक-चिह्न ₹ को दिनांक 15 जुलाई, 2010 को चुना गया था। इसे आईआईटी, गुवाहाटी के प्रोफेसर डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया है। अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पांचवी ऐसी मुद्रा है जो अपने प्रतीक-चिह्न से पहचानी जाती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत सरकार को तीन हजार से अधिक प्रतीक-चिह्न के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की अध्यक्षता में वाली उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषाओं के साथ ही आधुनिक युग के बेहतर सामंजस्य वाले इस प्रतीक ₹ को अंतिम तौर पर चयन करने की सिफारिश की थी। 

4 of 7
डॉलर
अमेरिकी डॉलर $
अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। जबकि पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। वहीं, दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पांच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। अमेरिका में एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट 1, 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर में मिलते है। अमेरिकी डॉलर को दर्शाने के लिए अंग्रेजी के US यानी यूनाइटेड स्टेट्स (United States) को जोड़ दिया गया, जिससे अमेरिकी मुद्रा डॉलर चिह्न ($) में को चिह्नित किया जा सके। 
विज्ञापन

5 of 7
यूरोपीय देशों में प्रचलित मुद्रा का प्रतीक चिह्न : यूरोपीय यूरो € - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूरोपीय यूरो €
यूरोपीय देशों में प्रचलित मुद्रा को Euro यानी यूरो कहा जाता है। इस मुद्रा को € चिह्न से पहचाना जाता है। यह यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य देशों की आधिकारिक मुद्रा है। यूरोजोन में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं। इनके अतिरिक्त पांच अन्य यूरोपीय देशों में भी यह मुद्रा प्रचलन में है। दुनिया में अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दूसरी सबसे प्रचलित मुद्रा है।
विज्ञापन

6 of 7
जापान की मुद्रा का प्रतीक चिह्न : जापानी येन ¥  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जापानी येन ¥ 
जापान की मुद्रा येन को ¥ से दर्शाया जाता है। यह येन मुद्रा का आधिकारिक प्रतीक चिह्न है और इसका कोड JPY है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा मानी जाती है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग यानी ब्रिटिश पाउंड के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। इसके प्रतीक चिह्न में सामान्य तौर पर देखें तो अंग्रेजी का कैपिटल वाई बना होता है। उसके ऊपर इक्वल यानी बराबर का साइन ¥ बना होता है। जापानी मुद्रा में ¥1, ¥5, ¥10, ¥50, ¥100, ¥500 के सिक्के और जापानी येन ¥1000, ¥2000, ¥5000, ¥10000 के बैंकनोट प्रचलित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की मुद्रा का प्रतीक चिह्न : पाउंड स्टर्लिंग £ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग £
ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की आधिकारिक मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग के तौर पर जानी जाती है। सामान्य तौर पर इसे पाउंड भी कहा जाता है। इस मुद्रा का प्रतीक चिह्न £ है।  देखने में यह अंग्रेजी के Lऔर E अक्षर से मिलकर बनी दिखाई देती है। इसका संदर्भ लिव्र या लीरा से होता है।  तीन अक्षर वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा मानक में इसे GBP यानी ग्रेट ब्रिटेन पाउंड के तौर पर मान्यता मिली हुई है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। ब्रिटिश पाउंड के अलावा मिस्री पाउंड EGP, लेबनानी पाउंड LBP, दक्षिण सूडानी पाउंड SSP, सूडानी पाउंड SDG और सीरियाई पाउंड SYP भी मुद्राएं हैं, लेकिन इनके अपने कोई प्रतीक चिह्न नहीं है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें