हिजाब पर प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर सामने आए उनके इस्तीफे के पत्र में खुलासा हुआ कि वह पिछले तीन साल से कॉलेज के अंदर हिजाब पहन रही थी। उन्होंने 16 फरवरी को कॉलेज के प्रिंसिपल को सौंपे त्याग पत्र में लिखा, जैसा कि आपने मुझसे मेरा हिजाब उतारने की मांग की थी, जो मैं आपके कॉलेज में 3 साल से पहनकर आ रही हूं, इसलिए, मैं अंग्रेजी विषय के व्याख्याता के पद से इस्तीफा दे रही हूं। चांदनी ने आगे लिखा कि मैं आपके अलोकतांत्रिक कृत्य की निंदा करती हूं। धर्म का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है जिसे कोई भी नहीं नकार सकता है।