फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्र को नौकरी की गारंटी देगी ये यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 04 Dec 2019 11:55 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसा हो अगर आपकी यूनिवर्सिटी आपको नौकरी की पक्की गारंटी दे। आपको ये गारंटी मिले कि पढ़ाई पूरी होने के साथ ही आपको नौकरी जरूर मिल जाएगी। ऐसी ही एक जॉब आधारित यूनिवर्सिटी छात्रों को मिलने वाली है। एक ऐसी यूनिवर्सिटी जो यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी देगी। 

इसके बारे में आगे पढ़ें

विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात हो रही है कौशिल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (Skill and Entrepreneurship University) की। इस यूनिवर्सिटी को दिल्ली में खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली विधानसभा ने दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी भी दे दी है। 

स्नातकों को 100 फीसदी नौकरी

विज्ञापन

3 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : AAP Twitter
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अपने स्नातकों को 100 फीसदी प्लेसमेंट देकर ये विवि अपना पहला उद्देश्य पूरा करेगा। 
इसमें क्या खास होगा? यह कब से शुरू होगी? कौन इसका संचालन करेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।

4 of 7
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : AAP Twitter
  • अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिनलैंड और ब्राजील जैसे कई देशों के कौशल केंद्रों के सर्वेक्षण के बाद इस विश्वविद्यालय की रूपरेखा तैयार की गई है। 
  • यह मुख्यधारा और व्यावसायिक शिक्षा के बीच की खाली जगह को भरने का काम करेगी। 
  • इससे हर साल एक लाख छात्रों को स्नातक की डिग्री दी जा सकेगी। 

आगे पढ़ें, क्या होगा खास

विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
  • इस विश्वविद्यालय में कई अलग-अलग कोर्सेज अलग-अलग अवधि के लिए संचालित किए जाएंगे। 
  • यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी रहेगी।
  • अन्य देशों, उद्योगों, कंपनियों के साथ मिलकर आपसी सहयोग का आदान-प्रदान किया जाएगा।
  • सबसे खास बात इसकी फ्लेक्सिबिलिटी होगी। समय के साथ बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार यहां के पठ्यक्रम भी अपडेट होते रहेंगे।
  • अगर कोई कंपनी किसी छात्र को नौकरी के लिए चुनती है, तो उस छात्र को कंपनी की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • बाजार के ट्रेंड पर रिसर्च के लिए अलग ईकाई होगी।

कहां बनेगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन

6 of 7
arvind kejriwal-manish sisodia - फोटो : Twitter
  • इस नए विश्वविद्यालय का कैंपस दिल्ली में ही होगा। इसका मुख्यालय दिल्ली के ओखला में बनाया जाएगा, जहां अभी दिल्ली स्कूल ऑफ टूल इंजीनियरिंग है।
  • छात्र यहां 10वीं, 12वीं या स्नातक के बाद भी दाखिला ले सकेंगे।
  • यहां एमफिल व पीएचडी तक के कोर्सेज संचालित किए जाएंगे।

कब से शुरू होगा ये विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि 'एक साल के अंदर ही यह विश्वविद्यालय शुरू करने की तैयारी है।'
  • आईटीआई, पॉलीटेक्निक और वैश्विक कौशल संस्थानों को इस विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जाएगा। दिल्ली में अभी 12 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थान और 8 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान चल रहे हैं। इनमें करीब 16,500 छात्र पढ़ रहे हैं।
  • इसी तरह 18 सरकारी और 44 निजी आईटीआई हर सत्र में करीब 15,000 छात्रों को सर्टिफिकेट लेवल ट्रेनिंग देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें