फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oppenheimer: हार्वर्ड से केमिस्ट्री, कैम्ब्रिज से भौतिकी, महज 23 साल में हासिल की डॉक्ट्रेट की उपाधि

Wed, 26 Jul 2023 07:09 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

परमाणु बम का निर्माण करने वाले वैज्ञानिक ओपेनहाइमर इन दिनों चर्चा में हैं। आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की थी। 
विज्ञापन
1 of 5
Oppenheimer - फोटो : Social Media
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी भौतिविद जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने परमाणु बम का निर्माण किया। परमाणु बम के निर्माण के बाद जापान के दो शहरों में इसे गिराया गया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो गया। परमाणु बम का निर्माण करने वाले ओपेनहाइमर की शैक्षणिक योग्यता और उपलब्धियों के बारे में यहां जानेंगे। 
विज्ञापन

ओपेनहाइमर की शैक्षणिक योग्यता

2 of 5
Oppenheimer - फोटो : Social Media
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जन्में ओपेनहाइमर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री पढ़ने के बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और जर्मनी की गोडिनजन यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिकी की पढ़ाई पूरी की। महज 23 साल की उम्र में ही उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की थी। इसके बाद वह बर्केले के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भौतिकी पढ़ाने के साथ ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार पर रिसर्च भी की।
विज्ञापन

श्रीमद्भगवदगीता से थे प्रभावित

3 of 5
Oppenheimer - फोटो : Social Media

ओपेनहाइमर ने संस्कृत सीखने के साथ गीता और कालिदास रचित मेघदूत भी पढ़ी। वह गीता के प्रशंसक थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान में परमाणु बम गिराने के समय भी उन्होंने गीता का एक श्लोक याद किया था। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के में किया था।

जर्मनी से अमेरिका आया था परिवार 

4 of 5
Oppenheimer - फोटो : Social Media
ओपेनहाइमर का परिवार साल 1888 में जर्मनी से अमेरिका आया था, उस समय न तो उनके पास पैसा था और ही उन्हें अंग्रेजी बोलना आता था। इन चुनौतियों के बावजूद ओपेनहाइमर के पिता को एक टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी मिली थी। करीब एक दशक के भीतर ही ओपेनहाइमर का परिवार अमेरिका के अमीर परिवारों में से एक माना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपेनहाइमर पर बनी फिल्म

5 of 5
Oppenheimer - फोटो : Social Media
परमाणु बम का निर्माण करने वाले ओपेनहाइमर के नाम पर एक फिल्म बनी है। इस फिल्म के निर्माता क्रिस्टोफर निलोन हैं। ये फिल्म केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमाघरों में भी जोरदार कमाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें