हर साल आईएएस बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा तैयारी करते हैं। दरअसल, हमारे देश में IAS सबसे टॉप रैंक के अधिकारी होते हैं। एक आईएएस जिलाधिकारी के तौर पर जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी होता है और इसके अंतर्गत सभी विभाग काम करते हैं।
विज्ञापन
क्या होते हैं डीएम के अधिकार
2 of 4
DM
- फोटो : Social Media
डीएम के पास सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन के साथ सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के अधिकार होते हैं। वह जिले में कर्फ्यू, धारा 144 लगाने जैसे लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े बड़े फैसले भी ले सकता है। डीएम भीड़ पर कार्रवाई करने का ऑर्डर भी दे सकता है।
विज्ञापन
कितनी होती है डीएम की सैलरी
3 of 4
DM
- फोटो : Social Media
डीएम को हर महीने लगभग 80,000 रुपये सैलरी के तौर पर दी जाती है। इसके अलावा उन्हें टीए, डीए, एचआरए समेत कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं। इन सब को लेकर उनकी सैलरी एक लाख से ज्यादा हो जाती है।
डीएम को रहने के लिए बंगला दिया जाता है। उन्हें आने-जाने के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा उन्हें ड्राइवर, नौकर, कुक के अलावा अन्य कामों के लिए भी सहायक भी उपलब्ध कराया जाता है।