मुख्यमंत्री ठाकरे और प्रदीप शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
क्या है एंटीलिया मामला?
बता दें कि 25 फरवरी, 2021 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक पदार्थ से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। इसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा नोट मिला था। इस मामले में वाहन मालिक मनसुख हिरेन की मौत हो चुकी है।
इस पूरे मामले की जांच अब एनआईए यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। एनआईए ने पूरे प्रकरण के सूत्रधार के तौर पर मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को गिरफ्तार किया हुआ है। वाजे और शर्मा काफी करीबी हैं। वहीं, मनसुख हिरेन की हत्या के केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के कांस्टेबल विनायक शिंदे भी शर्मा का करीबी है।
इसके अलावा, हाल ही में संतोष सेल्लार और आनंद जाधव की गिरफ्तारी हुई थी। उसमें भी शर्मा का नाम सामने आया है। एनआईए को मनसुख हिरेन की मौत मामले से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिनके तार शर्मा, वाजे और शिंदे से जुड़े हुए हैं।