फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पीनेस क्लास: यहां किताबों से नहीं होती पढ़ाई, बल्कि अपनाएं जाते हैं ये दिलचस्प तरीके

Wed, 26 Feb 2020 10:19 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास के एक सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पहुंचीं। उत्साहित छात्रों ने मेलानिया को माला पहनाकर और उनके माथे पर टीका लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

वैसे तो दिल्ली में सैंकड़ों स्कूल हैं लेकिन मेलानिया ने हैप्पीनेस क्लास को चुना। आखिर क्या है हैप्पीनेस क्लास में खास? कब शुरू हुई ये क्लास? क्यों देखने आते हैं देश-विदेश से लोग? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : ANI
  • तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा द्वारा लॉन्च की गई इस हैप्पीनेस क्लास कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई, 2018 में हुई थी।
  • इसमें बच्चों को न केवल खुश रहने के तरीके बताए जाते हैं बल्कि जीवन को जीने का सही तरीका भी सिखाया जाता है।
  • इस अनोखी क्लास में बच्चों को न किताबों की जरूरत है और न उन्हें परीक्षा देने का डर सताता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : ANI
  • हैप्पीनेस करीकुलम को दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किया गया है।
  • हैप्पीनेस क्लास 45 मिनट की होती है, जिसमें बच्चों को खुश रहने के अनोखे तरीके और विभिन्न गतिविधियां बताई जाती हैं। 
  • बच्चों को अपने आस-पास के माहौल से रूबरू कराने के लिए टीचर्स पेन-पेपर या किसी गैजेट का सहारा नहीं लेते बल्कि वे बच्चों को ऐसी-ऐसी कहानियां सुनाते हैं जो उनको सीख देती हैं। 

4 of 5
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : ANI
हैप्पीनेस करीकुलम के तीन भाग हैं- माइंडफुलनेस, स्टोरीटेलिंग और एक्टिविटी।
  • माइंडफुलनेस- इसमें बच्चों के मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान कराया जाता है।
  • स्टोरीटेलिंग- इस चरण में बच्चे न केवल कहानी सुनते हैं बल्कि खुद कहानी बनाते भी हैं। जब कोई कहानी बच्चों को सुनाई जाती है, तो उनसे सवाल पूछने के साथ-साथ उस पर बच्चों से चर्चा भी की जाती है। 
  • एक्टिविटी- इसमें कुछ ऐसी गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे बच्चे अपने आस-पास की दुनिया को समझें। जो भी बच्चे सीखते हैं उसे एक दूसरे के साथ शेयर भी करते हैं। 
ये भी पढ़ें- UPSC: दोस्तों से पैसे लेकर दी परीक्षा, मजदूर की बेटी बनी IAS
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : PTI
मेलानिया ट्रंप के स्कूल दौरे से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें