फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी डिग्रियां हैं महाराष्ट्र के नए CM के पास? पढ़ाई-लिखाई में कितना आगे

Sun, 24 Nov 2019 08:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में चुनाव के बाद शिवसेना के कांग्रेस, एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही थी। पर शनिवार को हुए उलटफेर के अनुसार भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा से प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले तक वहीं सीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे का नाम सबसे आगे था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कितने पढ़ें-लिखे हैं देवेंद्र फडणवीस और कितनी डिग्रियां हैं इनके पास? पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

2 of 6
उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
मुख्य जानकारी-
  • 19वीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्म ब्राह्मण परिवार में 22 जुलाई, 1970 को हुआ।  
  • देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस है। 
  • बेहद ही कम उम्र में जनता के बीच फेमस होने वाल देवेंद्र फडणवीस काफी पढ़ें-लिखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
  • बता दें कि देवेंद्र ने नागपुर के सरस्वती विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की है।
  • धरमपेठ जूनियर कॉलेज में उन्होंने 1986 में दाखिला लिया था।
  • उन्होंने कानून की डिग्री नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज से ली है। 
  • उसके बाद उन्होंने अपना प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट, बर्लिन से लिया।

4 of 6
देवेंद्र फणनवीस
  •  उनके पिता की बात करें तो गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में रहे। 
  • खास बात ये है कि राजनीति में पहचान बनाने के लिए अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया है। 
  • कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने पांच साल सफलतापूर्वक महाराष्ट्र की सरकार चलाई।
विज्ञापन

5 of 6
देवेंद्र फणनवीस
  • देवेंद्र फडणवीस ने 31 अक्तूबर 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी।
  • वह 44 वर्ष की अवस्था में राज्य के दूसरे सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने। 
  • उन्हें 2002-03 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Instagram
  • वह राजनीति में युवाओं की भागीदारी व स्वामी विवेकानंद के दर्शन को मानकर उस पर चलने में हमेशा यकीन रखते हैं।
  • साल 2013 में वे महाराष्ट्र में बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने।
  • इससे पहले 2010 में वे प्रदेश महासचिव थे।
ये भी पढ़ें- UPSC: राज्य सभा टीवी देखकर पाई थी 5वीं रैंक, ये रणनीति अपनाकर पहले ही अटेंप्ट में बन गई IAS

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें