फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ये तस्वीरें, जिन पर छिड़ा है विवाद

Wed, 03 Jul 2019 04:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Manish Sisodia Facebook
दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन दिनों इस खींचतान का मुद्दा बने हैं दिल्ली के सरकारी स्कूल। दरअसल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कई सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है। आप सरकार के दावों के अनुसार, इन स्कूलों में ऐसी सुविधाएं दी गई हैं जो कई निजी स्कूलों में भी नहीं हैं। लेकिन भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का आरोप है कि आप सरकार ने इन स्कूलों के क्लासरूम बनवाने में दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। भाजपा की ओर से इस संबंध में जांच के लिए एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है। हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस आरोप को सिरे से नकारा है। इधर ट्विटर पर छिड़ी एक बहस में बीजेपी नेता विजय गोयल ने भी मनीष सिसोदिया से पूछा है कि सिर्फ 10 स्कूलों की ही गिनती क्यों की जा रही है, बाकी सरकारी स्कूलों का क्या जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।

आईये हम आपको दिखाते हैं दिल्ली के उन सरकारी स्कूलों की कुछ तस्वीरें, जिन्होंने देशभर में कौतूहल पैदा कर दिया है...
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
ये तस्वीरें दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आप कार्यकर्ता आतिशि ने अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। अलग-अलग समय अंतराल पर इस तरह की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। ये बताने के लिए कि सरकारी स्कूलों की दशा कितनी बदली गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
इन दिनों शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अलग-अलग सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच नये क्लासरूम्स, स्कूल बिल्डिंग, बाथरूम्स, लाइब्रेरी, प्ले ग्राउंड की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

4 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
ये दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के कॉन्फ्रेंस हॉल की तस्वीर है, जिसे आतिशि ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। इस स्कूल का नाम है राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय। यह स्कूल द्वारका सेक्टर 10 में स्थित है।
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
ये है दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय, घिटोरनी की लाइब्रेरी की तस्वीर। इसके साथ इस स्कूल की कई अन्य तस्वीरें अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए आतिशि ने लिखा - क्या आपने कभी ऐसे सरकारी स्कूल देखे हैं?
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
दिल्ली के पटपड़गंज स्थित RSKV स्कूल के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर इस बार समर कैंप का भी आयोजन किया गया। इनमें से कुछ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। 
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
हालांकि इन तस्वीरों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आ रही है। कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इस पर होने वाले खर्च, पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स की आय को लेकर सवाल भी उठाया है।
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Atishi Facebook
यह तस्वीर दिल्ली के एक सराकरी स्कूल में तैयार हो रहे हॉकी के मैदान की है। आतिशि और मनीष सिसोदिया द्वारा कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं जिनमें दिल्ली के इन नये स्कूलों की तुलना उन सरकारी स्कूलों से की गई है जहां की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें