केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CTET) द्वारा 08 दिसंबर 2019 को देशभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों समेत अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा होती है। यह परीक्षा पास करने के बाद आप इन स्कूलों में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के योग्य होते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं सीटेट से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो परीक्षा से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे जिससे आपको जरूर बचना चाहिए...
हम यहां आपको बता रहे हैं सीटेट से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो परीक्षा से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। साथ ही आगे हमें आपको मॉक टेस्ट लिंक दिया है, जिससे आप मॉक टेस्ट भी दे रहे हैं, जो परीक्षा की तैयारी में बहुत काम आयेंगे।
कितने अंक हैं जरूरी पास होने के लिए -
सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के लिए अभ्यर्थी को इस परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर आप क्वालिफाई नहीं कर पायेंगे। पिछले कुछ सालों में कट-ऑफ बढ़ता रहा है। इस साल भी सीटेट का कट-ऑफ बढ़ने की उम्मीद है।