फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET December 2019 : परीक्षा के लिए आवेदन से लेकर मॉक टेस्ट तक, हर जानकारी मिलेगी यहां

Fri, 06 Sep 2019 12:32 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CTET 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी - CTET दिसंबर 2019 ) के लिए आवेदन करने की तिथि अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जारी कर दी है। टीचर बनने की चाह रखने वाले युवा 18 सितंबर, 2019 तक CBSE CTET 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आावेदन करने से पहले उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यह परीक्षा 20 भाषों में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों एवं इस परीक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को फिर से एक मौका दे रहा है। इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे की स्लाइड्स में दे रहे हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा पैटर्न:
  • पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
  • दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
आवेदन शुल्क :                  
                              
श्रेणी पेपर - I या II दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL)   700 रुपये 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड 350  रुपये 600 रुपये

 
विज्ञापन

3 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 अगस्त, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 सितंबर 2019 ( रात 11:59 तक)
  • शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर 2019 (दोपहर 3:30 तक)
  • आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की तिथि : 27 सितंबर से 03 अक्टूबर तक
  • सीटीईटी परीक्षा की तिथि : 08 दिसंबर 2019 
  • पेपर-1 सुबह 01:00 बजे से 9:30 बजे तक  
  • पेपर-2 दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

4 of 5
कैसे करें आवेदन:
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर, विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। आगे दी गई लिंक से भी आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़े- CTET परीक्षा के लिए यहां मिल रहें है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों के साथ करें तैयारी


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें