फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, बढ़ गई आवेदन की तारीख

Wed, 18 Sep 2019 05:56 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CTET Dec 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी - CTET दिसंबर 2019 ) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। यह प्रक्रिया 19 अगस्त, 2019 से शुरू की गई थी। वे उम्मीदवार जो सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं। उनके पास एक और मौका है, वे आगे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शिक्षक बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को फिर से एक मौका दे रहा है। इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। टीचर बनने की चाह रखने वाले युवा CBSE CTET 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे की स्लाइड्स में दे रहे हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 अगस्त, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 सितंबर 2019 ( रात 11:59 तक)
  • सीटीईटी परीक्षा की तिथि : 08 दिसंबर 2019 
विज्ञापन

3 of 5
परीक्षा पैटर्न:
  • पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
  • दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
आवेदन शुल्क :                  
                
श्रेणी                                                पेपर - I या II           दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL)   700 रुपये 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड 350  रुपये 600 रुपये

ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

4 of 5
कैसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, या आगे दिए गए लिंक से आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

ये भी पढ़े- CTET परीक्षा के लिए यहां मिल रहें है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों के साथ करें तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें