CTET Dec 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी - CTET दिसंबर 2019 ) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। यह प्रक्रिया 19 अगस्त, 2019 से शुरू की गई थी। वे उम्मीदवार जो सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं। उनके पास एक और मौका है, वे आगे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शिक्षक बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को फिर से एक मौका दे रहा है। इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। टीचर बनने की चाह रखने वाले युवा CBSE CTET 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे की स्लाइड्स में दे रहे हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।