फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : जेएनयू में नए दिशा-निर्देश तो डीयू में बढ़ाई गई सख्ती, लगीं ये पाबंदियां

Sun, 04 Apr 2021 09:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • किसी भी कार्यक्रम, सेमिनार आदि के आयोजन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। 
  • आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, हॉस्टल और हॉल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
1 of 3
डीयू-जेएनयू - फोटो : फाइल फोटो
देश में एक बार फिर बढ़ते वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के मामलों को असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दिखने लगा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के तहत रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने देश उच्च शिक्षण संस्थानों को भी चपेट में ले लिया है। हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 13 छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। राजधानी के दोनों शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन-फानन में कई बड़े कदम उठाए हैं और विश्वविद्यालय परिसरों में सख्त नियम लागू किए हैं।

जहां एक ओर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रविवार को छात्रों और स्टाफ के सदस्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पहले से ज्यादा सख्त नियम लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मामलों की संख्या में 3,594 की वृद्धि हुई है। यह इस साल के सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। इससे पहले गुरुवार को 2,790 मामले, बुधवार को 1,819 मामले और मंगलवार को 992 मामले सामने आए थे।  
विज्ञापन

2 of 3
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
दिल्ली विश्वविद्यालय में उठाए गए ये कदम 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती करते हुए हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।
  • डीयू रजिस्ट्रार ने कोरोना बचाव को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • किसी भी कार्यक्रम, सेमिनार आदि के आयोजन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। 
  • आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, हॉस्टल और हॉल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
  • सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अपने घरों, हॉस्टल में ही रहें।
  • लाइब्रेरी और लैब में भी न जाने की सलाह है।
  • कैंपस के सभी गेटों पर थर्मल स्कैनिंग होगी। 
  • छात्रों के मास्क तथा प्रवेश पत्र जांचने के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।
  • वहीं, अपने सभी कॉलेजों, विभागों को भी निर्देश दिया है कि वह कोरोना से बचाव के जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जेएनयू : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश  
  • विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावासों, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवनों एवं सड़कों समेत परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य। 
  • शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को भी कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए हर वक्त मास्क लगाने का निर्देश दिया है।
  • विश्वविद्यालय परिसर के  दुकानदारों एवं कैंटीन कर्मचारी भी इन नए नियमों के दायरे में लाए गए हैं।  
  • नियमों का उल्लंघन करने पर शुरू में दो दिन के लिए दुकान एवं कैंटीन बंद रखनी होगी।
  • दूसरी बार फिर उल्लंघन करते पाए जाने पर भारत सरकार, दिल्ली सरकार एवं विश्वविद्यालय के नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
  • विभाग, छात्रावास, विशेष केंद्रों, प्रशासनिक भवनों आदि सभी अहम बिंदुओं पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं हाथ सेनेटाइज करना अनिवार्य किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें