केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ( CSIR) के साथ मिलकर स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक शानदार पहल की शुरुआत की है। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए इनोवेशन अवॉर्ड प्रतियोगिता शुरू की है।
इसके तहत आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समस्याओं को सबसे अनोखे तरीके से प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 15 विद्यार्थियों को विशेष तौर पर 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा।