फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarships: कॉलेज के छात्रों के लिए हैं सरकार की ये पांच छात्रवृत्ति योजनाएं, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 05 Oct 2024 07:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Scholarship: अगर आप कॉलेज के छात्र हैं और छात्रवृत्ति चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हमने पांच छात्रवृत्तियों के बारे में बताया है, जो सरकार द्वारा कॉलेज के छात्रों को दी जाती हैं। योग्य उम्मीदवार इन स्कीम्स का फायदा उठाकर अच्छी-खासी छात्रवृत्ति हासिल कर अपनी पढ़ाई को आसान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Scholarships For College Students: अगर आप कॉलेज के छात्र हैं और छात्रवृत्ति चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हमने पांच छात्रवृत्तियों के बारे में बताया है, जो सरकार द्वारा कॉलेज के छात्रों को दी जाती हैं। योग्य उम्मीदवार इन स्कीम्स का फायदा उठाकर अच्छी-खासी छात्रवृत्ति हासिल कर अपनी पढ़ाई को आसान कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ऐसे मेधावी छात्र, जिन्होंने संबंधित स्ट्रीम में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 4.5 लाख रुपये से कम है, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस योजना के तहत छात्र को स्नातक के प्रथम वर्ष से लेकर तीसरे वर्ष तक हर साल 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा, चौथे और पांचवें वर्ष में 20 हजार हर साल स्कॉलरशिप के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति

यह छात्रवृत्ति नवोदय विद्यालयों के उन मेधावी छात्रों के लिए है, जिन्होंने अपनी हाईअर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी कर ली है और किसी कॉलेज या हाईअर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में प्रवेश लिया है। विद्यांजलि फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड से ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

4 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम

यूजीसी की यह स्कॉलरशिप पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) के उन छात्रों के लिए है जो समय-समय पर यूजीसी द्वारा निर्दिष्ट और अधिसूचित मान्यता प्राप्त यूजी डिग्री कार्यक्रमों का अनुसरण कर रहे हैं। यूजी डिग्री के प्रथम वर्ष के छात्र इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन

5 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

AICTE YASHASVI (यशस्वी)

इस छात्रवृत्ति के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो उम्मीदवार संबंधित वर्ष के किसी भी एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री/डिप्लोमा स्तर के कोर्सेज के पहले वर्ष में प्रवेश लेते हैं। डिग्री स्तर के छात्रों को 18000 रुपये प्रतिवर्ष और डिप्लोमा स्तर के छात्रों को 12000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम

एआईसीटीई (AICTE) की इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ डिग्री या डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रथम या द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएं ले सकती है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान उनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें