फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी, नियमों का पालन नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 16 Feb 2021 10:39 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं (CBSE 10th 12th practical), प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल असेसमेंट्स से संबंधित है। बता दें कि अब तक सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी से 07 फरवरी के बीच होती थीं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं मई-जून में हो रही हैं। इसलिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के समय को भी आगे बढ़ाया गया है। इस बार बोर्ड ने सभी स्कूलों को 01 मार्च, 2021 से लेकर 11, जून 2021 तक 10वीं व 12वीं के सभी प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व इंटर्नल असेसमेंट्स पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालन - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
  • प्रैक्टिकल परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद ही सभी स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे। अंक अपलोड करते समय खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि सीबीएसई इसमें सुधार करने का दूसरा मौका नहीं देगा।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा सिर्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त टीचर ही लेंगे। यदि स्कूल प्रशासन किसी और से यह परीक्षा करवाते हैं, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को थ्योरी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर औसत अंक दे दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल की मान्यता रद्द करने और वहां के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
  • छात्रों को प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटर्नल असेसमेंट्स अपने स्कूल में ही देना होगा। हर स्कूल में एक्सटर्नल एग्जामिनर के साथ-साथ इंटर्नल एग्जामिनर भी मौजूद होंगे। इन परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए बोर्ड की तरफ से ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।
  • स्कूलों को 01 मार्च से 11 जून 2021 के बीच इंटर्नल के अंक अपलोड करने होंगे। 11 जून के बाद इसकी अनुमति नहीं होगी, न ही इस अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
  • जो छात्र निर्धारित तारीखों में प्रैक्टिकल या इंटर्नल असेसमेंट में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी अनुपस्थिति की जानकारी स्कूलों को संबंधित सीबीएसई रीजनल ऑफिस को देनी होगी। उन छात्रों को बोर्ड एक और मौका दे सकता है जिसके लिए रीजनल ऑफिस द्वारा एग्जामिनर नियुक्त होंगे। हालांकि यह री-एग्जाम 11 जून 2021 के पहले ही होंगे। 
  • इन परीक्षाओं के दौरान हर स्कूल को कोविड-19 से सुरक्षा के मानदंडों का उचित पालन करना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी आपको बोर्ड के आधिकारिक नोटिस में मिल जाएगी।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें