फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक आज, 12वीं की परीक्षा पर भी होगा मंथन

Mon, 17 May 2021 01:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बैठक कोविड-19 की स्थिति, ऑनलाइन शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर केंद्रित
  • बैठक में 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर चर्चा की जाने की संभावना
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच देशभर में एक बार फिर सीबीएसई की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग बढ़ती जा रही है। जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सत्र 2021 के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा महामारी के कारण पहले ही रद्द की जा चुकी है। देशभर में जोर पकड़ रही इम्तिहान रद्द करने की मांग के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार 17 मई, 2021 को विशेष बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर चर्चा की जाने की संभावना है। 
गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश में कोविड-19 की स्थिति के कारण कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। ये परीक्षाएं 04 मई से शुरू होने वाली थीं। यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान किया गया था।
तब प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021: Dr Nishank - फोटो : Amar Ujala
बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की भारी मांग के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक सोमवार 17 मई को सुबह 11 बजे राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ यह अहम बैठक करने वाले हैं। डॉ निशंक ने रविवार को ट्वीट कर बताया था कि 17 मई की बैठक का उद्देश्य कोविड-19 की स्थिति, ऑनलाइन शिक्षा और नई शिक्षा नीति (NEP) पर केंद्रित है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Ramesh Pokhriyal Nishank on NEP 2020 - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को सिर्फ स्थगित किया गया था। छात्र एवं अभिभावक इन्हें भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। फैसले की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि बारहवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए, बोर्ड द्वारा एक जून को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
परीक्षा शुरू होने से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा। लेकिन महामारी के कारण देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रसार के कारण अब परीक्षाओं का आयोजन करना काफी चुनौतीपूर्ण है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, लाखों छात्र और उनके परिवार सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें