Rancho School Affiliation
- फोटो : PTI
'3 इडियट्स' फिल्म से मिली स्कूल को नई पहचान
यह स्कूल फिल्म '3 इडियट्स' की शूटिंग के कारण प्रसिद्ध हुआ था, जहां फिल्म के एक दृश्य में एक छात्र को इलेक्ट्रिक शॉक लगता है। यही दृश्य अब स्कूल के 'आइकोनिक वॉल' का हिस्सा बन चुका है। हालांकि, अब यह दीवार एक अलग स्थान पर है, ताकि यात्रियों के आने से छात्रों को कोई असुविधा न हो। इस दीवार को हटाने का निर्णय 2018 में लिया गया था, ताकि छात्रों को उनके पढ़ाई में कोई विघ्न न आए।
अब यह स्कूल एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है, जहां पर्यटक आते हैं और कभी-कभी स्कूल की गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। हाल ही में, एक मॉक चुनाव की गतिविधि हुई, जिसमें पर्यटकों को भी देखा गया। इस तरह के शैक्षिक गतिविधियां न केवल छात्रों को प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाती हैं।