फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: कम अंक पाने वाले छात्र निराश ना हो, यह सफलता का अंत नहीं; सही रणनीति से बनाएं भविष्य

Sat, 26 Apr 2025 08:21 AM IST
शिवम गर्ग मनीष कुमार शर्मा, शिक्षा सलाहकार

सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परिणामों में कम अंक आने पर घबराएं नहीं। जानिए कैसे सही रणनीति, मानसिक मजबूती और वैकल्पिक करियर विकल्पों से आप भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
UP Board Result 2025 - फोटो : freepik
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ये परिणाम विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हालांकि कई ऐसे छात्र भी होंगे, जिन्हें उनकी अपेक्षाओं के विपरीत कम अंक प्राप्त हुए होंगे। ऐसे विद्यार्थी निराशा, तनाव और आत्मविश्वास की कमी का शिकार हो जाते हैं। वे अंकों को ही अपनी पूरी क्षमता और भविष्य का पैमाना मानने लगते हैं। हालांकि, कम अंक या कम प्रतिशत पाने का अर्थ असफलता कतई नहीं है। बजाय इसके सही रणनीतियां अपनाकर ऐसे विद्यार्थी न केवल मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, बल्कि अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपने प्रियजनों से जुड़े रहें

कम अंक प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी अक्सर खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता, शिक्षक और दोस्तों का सहयोग बहुत जरूरी होता है। माता-पिता बच्चों को डांटने या उनकी तुलना दूसरों से करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

गलतियों का विश्लेषण करें

सबसे पहले कम अंक प्राप्त करने का कारण समझना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका का विश्लेषण करके यह समझना चाहिए कि कहां पर गलतियां हुईं? क्या समस्या समय प्रबंधन की थी? इन सवालों के उत्तर खोजकर आप अपनी कमजोरियों को पहचाकर उन पर सुधार कर सकते हैं।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

नई रणनीति अपनाएं

यदि पुराने अध्ययन के तरीकों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, तो विद्यार्थियों को पढ़ाई की नई रणनीति अपनानी चाहिए। स्मार्ट अध्ययन तकनीक जैसे-'पोमोडोरो तकनीक' (25 मिनट पढ़ाई+5 मिनट का ब्रेक) अपनाकर पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कठिन विषयों के लिए 'माइंड मैप्स', 'डायग्राम्स' और 'शॉर्ट नोट्स' का उपयोग करना बेहतर याददाश्त के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

वैकल्पिक करियर पर विचार करें

कम अंक प्राप्त करने का अर्थ यह नहीं है कि आपके लिए करियर के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। आज के दौर में पारंपरिक करियर के अलावा कई अन्य क्षेत्र भी हैं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार नए करियर विकल्पों जैसे-डिजाइनिंग, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग, खेल और कला जैसे क्षेत्रों को भी अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी सफलता के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान दें

कम अंक आने के बाद कई विद्यार्थी अत्यधिक तनाव, अवसाद और हीनभावना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से योग, ध्यान और हल्का व्यायाम करने से दिमाग शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें