आप अच्छा लिखते हैं तो अपने लिखे पर ही आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी अखबार और मैगजीन का मुंह ताकने की जरूरत नहीं। पेड राइटिंग के जरिए आप ऑनलाइन लिखकर मोटी रकम कमा सकते हैं। इस जॉब में आप स्वतत्र होंगे समय और अपनी सहूलियत के अनुसार काम करने के लिए।
विज्ञापन
बेवलॉग में लिखकर कमाएं
2 of 5
पेड राइटिंग
- फोटो : getty
ब्लॉग्स या साइट्स जैसे वेबलॉग्स पर लिखकर कमाई कर सकते हैं। पेड राइटिंग जॉब्स के लिए न तो किसी एक्सपीरियंस हिस्ट्री की जरूरत होती है और न ही डिग्री-डिप्लोमा या स्पेशल ट्रेनिंग की। यानी आप बिना आफिसियल डाक्यूमेंट के एक अच्छी खासी नौकरी पा सकते हैं जहां रोज रोज दफ्तर भी नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
फ्रीलांस जॉब
3 of 5
पेड राइटिंग
- फोटो : getty
पेड राइटिंग पूरी तरह फ्रीलांस जॉब है, जिसमें अपनी सहूलियत औऱ समय के अनुसार लेखन कर सकते हैं। फ्रीलांस राइटर होने के नाते क्लाइंट की जरूरत के हिसाब से लेखन करना होता है। दरअसल फ्रीलांस राइटर के लिए सबसे जरूरी है लैंग्वेज नॉलेज और कंटेंट की क्वॉलिटी। इसमें अगर आपको महारत हासिल है तो आपको कोई रोक नहीं सकता।
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन
4 of 5
पेड राइटिंग
- फोटो : getty
इसके लिए पहले आपको राइटिंग या पब्लिशिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कुछ कंपनियां राइटिंग के सैंपल मांगती हैं तो इसके लिए राइटर को कुछ आर्टिकल लिखकर अपलोड करने होते हैं। आप इसमे सफल हो गए तो उस कंपनी के लिए लिखकर कमाई कर सकते हैं।
कुछ गजहों पर लेखक को एडवांस पेमेंट यानी अग्रिम भुगतान भी दिया जाता है। लेकिन यह कंटेंट और राइटिंग क्वॉलिटी पर निर्भर करता है। वहीं कुछ वेबसाइट्स परफॉरमेंस के मुताबिक पे करती हैं। यानी कि अगर आर्टिकल पब्लिश होने के बाद साइट पर व्यूवर बढ़ जाते हैं तो अच्छे पैसे मिल जाते हैं।