एक्टिंग को अब एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है। कई स्कूल और मीडिया इंस्टीट्यूट एक्टिंग में कोर्स करा रहे हैं। अगर आप भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो इन इंस्टीट्यूट्स से सीख सकते हैं एक्टिंग की बारीकियां।
विज्ञापन
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
2 of 6
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII)
एफटीआईआई भारत के युवाओं में एक्टिंग को लेकर पहली पसंद है। यह 1960 में स्थापित हुआ था। यह इंटरनेशनल लैजान सेंटर ऑफ स्कूल ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन (CILECT) का एक मेंबर भी है जो दुनिया का लीडिंग फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल है। इस इंस्टीट्यूट ने फिल्म जगत को कई जाने-माने कलाकार दिए हैं। नसीरउद्दीन शाह, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, जया बच्चन और शत्रुघन सिन्हा इसी इंस्टीट्यूट के पढ़े हैं।
वेबसाइट- www.ftiindia.com/
विज्ञापन
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
3 of 6
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD)
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में की थी। अभी यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंदर आता है। एनएसडी से आप एक्टिंग के कई कोर्स कर सकते हैं। अनुपम खेर, पियूष मिश्रा और इरफान खान इसी एक्टिंग स्कूल की देन हैं।
वेबसाइट- nsd.gov.in/delhi/
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
4 of 6
विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल
बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक सुभाष घई ने इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। यहां ना ही सिर्फ एक्टिंग बल्कि फिल्म जगत से जुड़े और कई कोर्स कराए जाते हैं। यहां से आप शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्स कर सकते हैं।
वेबसाइट- www.whistlingwoods.net
विज्ञापन
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
5 of 6
बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडिओ
शाहरुख खान और मनोज वाजपेयी को एक्टिंग सिखाने वाले बैरी जॉन का मुंबई में अपना इंस्टीट्यूट है। यह सिनेमा में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं। एक्टिंग में सर्टिफिकेट कोर्सेस के अलावा आप यहां एक्टिंग में डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
6 of 6
अनुपम खेर एक्टिंग प्रिपेयर्स
अभिनेता अनुपम खेर का एक्टिंग इंस्टीट्यूट 2005 में शुरू हुआ था। अनुपम खेर के साथ बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी यहां बच्चों को एक्टिंग के गुण सिखाते हैं। एक्टिंग के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम से लेकर यहां डिप्लोमा कोर्स भी हैं।