एक अच्छी नौकरी की तलाश किसे नहीं होती। एेसी नौकरी, जिसमें अच्छे अवसर भी मिलें और बढ़िया सैलरी भी। सभी चाहते हैं कि नौकरी से इतना पैसा मिले कि जिंदगी की सभी ख्वाहिशें पूरी हो जाएं। हम आपको बताने जा रहे हैं 2017 की कुछ ऐसी ही नौकरियां, जिसमें खूब पैसे बरसने की संभावना है।
विज्ञापन
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
2 of 7
सर्जन
मेडिकल के क्षेत्र में हर साल नए-नए शोध हो रहे हैं और बीमारियों को खत्म करने के तरीके खोजे जा रहे हैं लेकिन सर्जरी का विकल्प अभी तक तलाशा नहीं गया है। पूरी दुनिया में अच्छे सर्जन की डिमांड हमेशा रहती है। हर सर्जन अपनी फील्ड में स्पेशलिस्ट होता है। ओर्थपेडीक सर्जन (हड्डियों का डॉक्टर) हो या न्यूरोसर्जन (दिमाग का डॉक्टर) या कार्डियोथोरेसिक सर्जन (दिल और फेफड़ों का डॉक्टर), सभी की कमाई जोरदार होती है।
विज्ञापन
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
3 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स
आईटी क्षेत्र के बढ़ते रुतबे ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की भारी मांग है। बड़ी-बड़ी कंपनियां इन्हें भारी पैकेज पर रख रही हैं। अगर आपका बनाया हुआ सॉफ्टवेयर हिट हो गया, तो आपकी मौज है। कंपनियां करोड़ों रुपए देकर सॉफ्टवेयर खरीदती हैं। शुरू में पैकेज थोड़ा कम होता है लेकिन एक्सपीरियंस होने के बाद आपको अच्छी सैलरी मिल सकती है।
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
4 of 7
मार्केटिंग
बढ़ते बाजार ने मार्केटिंग को एक बढ़िया करियर विकल्प बना दिया है। कई युवा मार्केटिंग में अपना भविष्य बना रहे हैं। किसी ब्रांड, प्रोडक्ट या कंपनी के लिए मार्केटिंग कर आप लाखों कमा सकते हैं। 6-8 लाख पैकेज से शुरुआत कर आप सलाना करोड़ों कमा सकते हैं।
विज्ञापन
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
5 of 7
चार्टर्ड अकाउंटेंट
सीए अभी से ही नहीं, पिछले कई वर्षों से कॉमर्स फील्ड के छात्रों की पहली पसंद रहा है। आज भी हर साल कई बच्चे सीए के एग्जाम में बैठते हैं। सीए की मांग हमेशा बनी रहेगी। बिजनेस और अकाउंट्स की अच्छी समझ रखने वाले युवा इसमें अपना करियर बना सकते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुरुआत से ही अच्छे पैकेज मिलते हैं।
विज्ञापन
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
6 of 7
साइकैट्रिस्ट
डिप्रेशन को लेकर आज समाज काफी जागरूक हो गया है। ऐसे में लोग साइकैट्रिस्ट के पास जाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। पिछले कुछ वक्त में साइकैट्रिस्ट की डिमांड में इजाफा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तक यह करियर काफी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। साइकैट्रिस्ट की कमाई भी कम नहीं है। एक-एक घंटे के सेशन्स के ये लोग हजारों लेते हैं।
2017 में मेडिकल, मार्केटिंग फील्ड बरसाएंगी पैसा, यह नौकरियां भी रहेंगी शानदार
7 of 7
पायलट
आसमान में उड़ान भरने वालों के सैलेरी पैकेज भी बड़े शानदार होते हैं। कॉमर्शियल पायलट सलाना लाखों में कमाते हैं। नई-नई विमान कंपनियों के आने के बाद कॉमर्शियल पायलट की डिमांड भी काफी बढ़ गई है।