फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ जानिए पैसा कमाने के आसान तरीके

Fri, 28 Oct 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
छुट्टी के दिनों में पार्ट टाइम जॉब सभी करना चाहते हैं। अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए यह सबसे उपयुक्त और पार्ट टाइम जॉब है। देखें कि आप किस तरह पैसा कमाने के साथ-साथ अपने ज्ञान को भी बढ़ा पाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Getty Images
आप इंटरमीडिएट स्तर के छात्र हैं, तो ट्यूशन के अतिरिक्त जो पार्ट टाइम जॉब उपलब्ध है, वह हैं कंप्यूटर टाइपिंग। कंप्यूटर की जानकारी रखते हैं, तो टाइपिंग से भी कमाई कर सकते हैं। बहुत से कॉलेज, निजी व सरकारी संस्थान अंशकालीन कंप्यूटर टाइपिस्टों की नियुक्ति करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कॉफी शॉप में पार्ट टाइम नौकरी करना आजकल हर स्टूडेंट की पहली पसंद होती है। देशभर में कैफे होते हैं जहां आप अपनी पसंद की 5-6 घंटे की शिफ्ट में काम कर के 6000-13000 रुपए तक कमा सकते हैं। कुछ कुछ जगहों पर काम करने वालों को मुफ्त कॉफी और लंच भी मिलता है।

4 of 6
होटल या किसी भी कंपनी के रिसेप्शन पर बैठ कर फोन कॉल का जवाब देते रहना थोड़ा थकाऊ या पकाऊ जरूर हो सकता है लेकिन बैठे बैठे यह आपको अच्छी आमदनी करवा देगा। आप अपने पसंद की कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं। 5-7 घंटे की शिफ्ट के लिए 6000-12000 रुपए तक मिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रूफ रीडिंग का काम जानने वाले छात्र स्थानीय पब्लिकेशन्स, विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रूफ रीडर के रूप में अंशकालिक रोजगार पा सकते हैं। पांडुलिपि को साथ ले जाकर घर में प्रूफ पढ़ने का कार्य आसानी से किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अतिरिक्त किसी उत्पाद के प्रचारक के रूप में सेल्सगर्ल या सेल्समैन या काउंटर सेल्समैन अथवा अखबार बांटने आदि का कार्य कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें