फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas 2017: हिंदी हमारी पहचान फिर हम सब क्यों इससे अनजान, जानिए हिंदी से जुड़ीं कुछ रोचक बातें

Thu, 14 Sep 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 15
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको अपनी राज भाषा के संदर्भ में ऐसे तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

लगा रहे प्रेम हिंदी में, पढूं हिंदी, लिखूं हिंदी,
चलन हिंदी.. चलूं मै हिंदी.. पहरना, ओढ़ना खाना

राम प्रसाद बिस्मिल की ये कविता अपने आप में हिंदी के महत्व को बयां करती है। हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं बल्कि मां है। हिंदी हमारी भाषा का वो धागा है जिसने हमें और आपको एक सूत्र में बांधे रखा है।
विज्ञापन

2 of 15
हिंदी दिवस
हिंदी 25 लाख लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाती है और इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा का दर्जा प्राप्त है।
 
विज्ञापन

3 of 15
हिंदी दिवस
 इसके अलावा हिंदी भारत के 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा है। 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी का इस्तेमाल अपनी अपनी दूसरी भाषा के रूप में करते हैं।

4 of 15
हिंदी दिवस
दुनिया में करीब 150 देश ऐसे हैं जहां हिंदीभाषी लोग मौजूद हैं। हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में शामिल है।
विज्ञापन

5 of 15
हिंदी दिवस
हिंदी की जड़ें लगभग 5,000 ईसा पूर्व बोली जानी वाली संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी हुई हैं।
 
विज्ञापन

6 of 15
हिंदी दिवस
हिंदी फारसी भाषा का शब्द है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिन्धु (सिन्ध) से हुई है क्योंकि ईरानी भाषा में 'स' को 'ह' बोला जाता है। हिंदी शब्द सिन्धु शब्द का प्रतिरूप है।
                                           
विज्ञापन

7 of 15
हिंदी दिवस
आज हम जिस भाषा को हिंदी के रूप में जानते है, वह आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।

8 of 15
hindi diwas
हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि भारत की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी।

9 of 15
hindi diwas
वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हिंदी को गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

10 of 15
हिंदी दिवस
राज्य स्तर की बात करें तो, हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की  आधिकारिक भाषा है।

11 of 15
हिंदी दिवस
हिंदी सबसे आसान भाषा में से एक है। जिसे एकदम वैसा ही पढ़ा जा सकता है जैसे वो लिखी गई है। 1965 में  हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा बन गई।

12 of 15
हिंदी दिवस
आपको जानकर हैरानी होगी कि केंद्र और राज्य सरकारों की 9 हजार के लगभग वेबसाइट्स हैं जो पहले अंग्रेजी में खुलती हैं।
 

13 of 15
हिंदी दिवस
​एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय युवाओं के स्मार्टफोन में औसतन 32 एप में 8 से 9 हिंदी के हैं। भारतीय युवा यू ट्यूब पर 93 प्रतिशत हिंदी वीडियो देखते हैं।
 

14 of 15
hindi diwas
डिजिटल मीडिया में हिंदी कंटेंट की मांग 94 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। जबकि अंग्रेजी कंटेंट की मांग महज 19 प्रतिशत की दर से ही बढ़ रही है।
विज्ञापन

15 of 15
हिंदी दिवस
​वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इन्डैक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें