Delhi university
सोमवार को लक्ष्मीबाई कॉलेज में 108 दाखिले हो गए। प्रिंसिपल का कहना है कि चौथी कट ऑफ में काफी कोर्सेज के दाखिले बंद होने की स्थिति में है। कॉलेज में सोमवार को 10-11 दाखिले रद्द भी हुए। राजधानी कॉलेज में सोमवार को 79 दाखिले हुए, जिससे अब दाखिलों की संख्या 849 तक पहुंच गई है। वहीं, आर्यभट्ट कॉलेज में 68 व अरबिंदो में 60 व रामजस में 50 दाखिले हो गए। प्रिंसिपल का कहना है कि जहां दाखिला मिल रहा हो छात्र ले लें। चौथी लिस्ट से बहुत ज्यादा उम्मीदें करना बेकार है।