फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: कटऑफ गिरते ही खूब हुए दाखिले, नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में गुंजाइश कम, आउट ऑफ कैंपस का रुख

Sun, 01 Jul 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Delhi University - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कटऑफ जारी होते ही दाखिले की शुरुआत हो गई। 0.25 से 3 फीसदी तक की कमी होते ही एक बार फिर से खूब दाखिले देखने को मिले। इसके साथ साथ दाखिले रद्द भी कराए गए। वहीं, अब नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में गिने चुने कोर्स की सीटों पर ही दाखिले की गुंजाइश बची है। ऐसे में छात्रों की भीड़ साउथ और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में पहुंच रही है।दूसरी लिस्ट में ज्यादा कटऑफ की वजह से चूके छात्रों ने भी दाखिला लिया। वहीं, जिन छात्रों ने सीट पक्की करवाई थी, शनिवार को तीसरी कटऑफ जारी होने पर उन्होंने पसंदीदा कोर्स में दाखिले के लिए पुराने को रद्द करवाया। तीसरी लिस्ट के आधार पर सोमवार व मंगलवार को भी दाखिले होेने हैं। ऐसे में दोनों दिन भीड़ होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Delhi university
कॉलेजों की स्थिति 
रामजस- तीसरी लिस्ट के पहले दिन जहां विभिन्न कोर्सेज में सभी श्रेणियों के तहत 80 दाखिले हुए। वहीं, 70 छात्रों ने दाखिले रद्द भी करवाए। 1334 सीटों पर अब तक 1,250 दाखिले हो चुके हैं। 

राजधानी और आत्माराम- कटऑफ में कमी होते ही शनिवार को 173 दाखिले हुए। अब तक यहां 822 दाखिले हो चुके हैं। वहीं, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में 150 दाखिले हुए जबकि 60 रद्द करवाए गए। यहां अब तक 900 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
delhi university - फोटो : अमर उजाला
आर्यभट्ट और लक्ष्मीबाई कॉलेज- आर्यभट्ट में शनिवार को 80 दाखिले हुए। वहीं, दूसरे कॉलेज की चाह में 60 रद्द भी करवाए गए। वहीं, लक्ष्मीबाई कॉलेज की बात करें तो 132 दाखिले हुए हैं। 

धीरे धीरे भरेंगी सीटें- कॉलेजों ने तीसरी कट ऑफ में कुछ खास कोर्सेज में मामूली गिरावट की। जिससे कि सीटों से ज्यादा दाखिले ना हो। यदि कॉलेज कटऑफ में ज्यादा गिरावट करेंगे तो ज्यादा दाखिले हो जाएंगे। कॉलेजों का कहना है कि अभी दो कटऑफ और जारी होनी है। लिहाजा दाखिले का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा और पूरी सीटें भर जाएंगी।  
 
विज्ञापन

4 of 4
du first day - फोटो : अमर उजाला
तय सीटों से ज्यादा दाखिले 
कुछ कॉलेजों में पहली दो लिस्ट में दाखिलों के बाद से परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, अधिक दाखिले होने की वजह से संसाधन उपलब्ध कराने में दिक्कत होगी। उदाहरण के तौर पर कई जगह किसी कोर्स की 30 सीटों पर दोगुने दाखिले हो गये हैं। जबकि दाखिले के दो दिन अभी बाकी हैं। निर्धारित समय के पहले कॉलेज दाखिले से मना नहीं कर सकते हैं। दरअसल, लिस्ट के मुताबिक छात्र दाखिले के योग्य होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें