फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

Mon, 12 Dec 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हर कोई आजकल अपनी नौकरी छोड़ कर बिजनेस करना चाहता है। बढ़ते स्टार्ट-अप्स और सस्ते होते लोन्स के कारण युवा बिजनेस के ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वह अपनी खुद की कंपनी बनाएं। लेकिन काफी लोगों को यह लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों या करोड़ों रुपयों की जरूरत पड़ती है। ये महज एक गलतफहमी है। आप 50,000 रुपयों में भी एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, बस जरूरत है आइडिया की। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया, जिसकी लागत तो कम है लेकिन आमदनी है लाखों में।
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

2 of 7
टिफिन सर्विस
कॉलेज और नौकरी के लिए कई युवा आजकल अपने घरों से निकल कर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। ऐसे ज्यादातर बच्चे टिफिन सर्विस पर ही निर्भर होते हैं। टिफिन सर्विस के जरिए आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इसको शुरू करने के लिए आपको ना ही ज्यादा लेबर की जरूरत पड़ेगी और ना ही कोई भारी खर्च आएगा। आप आराम से घर बैठे अपना टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

3 of 7
ब्यूटी पार्लर
सजना-संवरना किसे पसंद नहीं। ब्यूटी पार्लर आज आमदनी का बढ़िया माध्यम है। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, मर्दों के लिए खोले गए पार्लर भी अच्छी कमाई करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर से जुड़ी कुछ मशीनें ला कर आप एक शानदार पार्लर खोल सकते हैं। इसकी शुरुआती लागत भी कम है और आमदनी जबरदस्त है।

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

4 of 7
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉप
किसी की तस्वीर को कॉफी मग पर लगवाना हो या कोई फोटो टी-शर्ट पर छपवानी हो, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉप की आजकल काफी डिमांड है। कुछ अलग गिफ्ट करने के लिए ये सबसे बढ़िया ऑप्शन्स में से एक है। इसको शुरू करने के लिए प्रिंटिंग मशीन और रंगों की लागत आएगी। इसके बाद आप शर्ट ही नहीं, नोट भी छापने लगेंगे।
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

5 of 7
ट्रैवल एजेंसी
घूमने-फिरने के बढ़ते शौक ने ट्रैवलिंग इंडस्ट्री में कई रोजगार पैदा किए हैं। ट्रैवल एजेंसी भी इसी का एक हिस्सा है। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से ट्रैवल एजेंट्स टिकट से लेकर होटल बुकिंग्स, सभी करते हैं। ट्रैवल एजेंसी को शुरू करने के लिए कोई खास लागत नहीं लगती। एक बार बिजनस सेट हो जाए, उसके बाद इससे अच्छी खासी आमदनी होती है।
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

6 of 7
फिटनेस सेंटर
जिम आजकल सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कम लागत में फिटनेस सेंटर खोलना एक अच्छा विकल्प है। शुरूआत करने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करने की मशीने लगाएं। जिम भले छोटा क्यों न हो, अगर मशीने अच्छी हैं तो सब इसमें आना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 50 हजार में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, कमाई लाखों में

7 of 7
योगा सेंटर
अगर मशीनों में ज्यादा लागत लग रही है तो योगा सेंटर भी खोल सकते हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में सभी शांति के दो पल चाहते हैं। ऐसे में योगा सेंटर एक बेहतर बिजनेस आइडिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें