career
किन क्षेत्रों में हैं रोजगार की संभावनाएं
डिप्लोमा या डिग्री करने के बाद छात्रों के लिए लगभग बीस विभिन्न छेत्रों में नौकरी एवं व्यापार के अवसर खुल जाते हैं। जिनमें फार्मा कंपनी में प्रोडक्शन, मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर, इंटरनेशनल मार्केटिंग, पैकेजिंग, केमिस्ट आदि विभागों में नौकरी के रास्ते हैं। इसके अलावा फार्मा में विजिलेंस, मेडिकल राइटिंग एंड कोडिंग, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, क्लिनिकल रिसर्च, हॉस्पिटल-क्लिनिकल फार्मासिस्ट, न्यूट्रीशियन, डाईटीशियन, थेरेपिस्ट बनकर भविष्य संवारा जा सकता है।