फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से आप भी बन सकते हैं ऑफिस में सबके फेवरेट

Fri, 10 Nov 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
जॉब - फोटो : source
अगर आपने अभी-अभी नौकरी ज्वॉइन किया है और चाहते हैं कि कुछ ही समय में सबके फेवरेट बन जाएं तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस इन 5 टिप्स को अपनाएं और बन जाएं सबके फेवरेट...
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑफिस टाइम पर जाएं
ध्यान रखें अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। शुरुआती दिनों में ऑफिस सही समय पर पहुंचें। ऑफिस के समय अपना निजी काम न करें। कंपनी के नियमों का सम्मान करें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
थैक्स कहना न भूलें
अगर आप ऑफिस में नए हैं तो अपने साथियों को थैक्स कहना न भूलें। अगर कोई आपकी मदद करता है तो उन्हें धन्यवाद जरूर कहें। इसके अलावा आप अपनी तरफ से हेल्प ऑफर करके उनसे अपने पर्सनल रिश्ते मजबूत कर सकते है।

4 of 6
नया सीखने की चाहत
हमेशा कुछ नया सीखने की चाहत रखने वाला इंसान डिमांड में रहता है। अपने काम से जुड़ी फील्ड में हर साल कुछ बेहतर स्किल जोड़ना आगे बढ़ने और कंपनी के लिए फेवरेट बने रहने का सबसे आसान तरीका है।
विज्ञापन

5 of 6
बॉस की मदद करें
ऑफिस में फेवरेट बनने की सीढ़ी बॉस से होकर गुजरती है। सबसे अच्छा तरीका है बॉस की नजरों में अच्छा होना। ऐसे में अगर आप अपने बॉस की हर काम में मदद करते है तो यह आपके लिए भी फायदे का सौदा साबित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नॉलेज शेयर करें
अगर आपको किसी भी एरिया में अच्छी जानकारी है तो उसे अपने तक ही सीमित न रखें बल्कि अपने साथ काम करने वालों से भी उनकी जरूरत के वक्त शेयर करें। इन टिप्स को अपनाकर आप किसी के भी फेवरेट बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें