फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए मौका, बीटेक के इन ट्रेड में मिलेगा बढ़िया पैकेज

Mon, 31 Jul 2023 05:45 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बारहवीं के बाद अक्सर छात्र बीटेक को अपना करियर ऑप्शन बनाते हैं। अगर आप भी बीटेक करना चाहते हैं तो इन ट्रेड के बारे में जान लीजिए। ये बढ़िया पैसा कमाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
1 of 8
BTech - फोटो : Social Media
बारहवीं के बाद बहुत से छात्र बीटेक को अपने करियर ऑप्शन के रूप में चुनते हैं। ऐसे समय में छात्रों को बीटेक के ट्रेड के बारे में पूरी जानकारी करनी चाहिए। अगर आप भी बीटेक करना चाहते हैं तो इन ट्रेड के बारे में जान लीजिए। ये अच्छे करियर के साथ बढ़िया पैकेज भी दिलाएंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस

2 of 8
BTech - फोटो : Social Media
कंप्यूटर साइंस का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस ट्रेड में बीटेक करने वालों की सैलरी काफी अच्छी होती है। कंप्यूटर साइंस वालों का प्लेसमेंट भी सबसे ज्यादा होता है। लड़के और लड़कियों के लिए यह एक बढ़िया ट्रेड माना जाता है। 
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग

3 of 8
BTech - फोटो : Social Media
सिविल इंजीनियरिंग का ट्रेड शुरुआत से ही काफी मजबूत रहा है। यह एक ऐसा ट्रेड है, जिसका दबदबा आज भी बरकरार है। यह ट्रेड लड़कियों के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इसमें लाखों का पैकेज मिलता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

4 of 8
BTech - फोटो : Social Media
मैकेनिकल इंजीनियरिंग को बीटेक का बेस्ट ट्रेड माना जाता है। आईआईटी से इस ट्रेड में करोड़ों का प्लेसमेंट आसानी से मिल सकता है। वहीं एनआईटी से पासआउट होने वालों का भी पैकेज लाखों में होता है। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

5 of 8
BTech - फोटो : Social Media
बीटेक के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ट्रेड में बढ़िया प्लेसमेंट के साथ पैकेज भी अच्छा मिलता है। आईआईटी, एनआईटी के अलावा कई अन्य सरकारी बीटेक कॉलेज भी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एडमिशन देते हैं।

 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

6 of 8
BTech - फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वालों का भी पैकेज बढ़िया होता है। एनआईटी से पासआउट छात्रों को 20 लाख के करीब पैकेज मिल सकता है। प्राइवेट कॉलेज भी इस ट्रेड में अच्छा पैकेज उपलब्ध कराते हैं
विज्ञापन

बायोटेक्नोलॉजिकल इंजीनियरिंग

7 of 8
BTech - फोटो : Social Media
बायोटेक्नोलॉजिकल इंजीनियरिंग ट्रेड से बीटेक करके छात्र बढ़िया पैकेज हासिल कर सकते हैं। मौजूदा समय में इस ट्रेड की मांग बढ़ रही है। इस ट्रेड को लड़के और लड़कियों दोनों के लिए ही बेस्ट माना जा रहा है।

 
विज्ञापन

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

8 of 8
BTech - फोटो : Social Media
अंतरिक्ष, तारे, चंद्रमा में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग ट्रेड एक बढ़िया विकल्प है। आईआईटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने के बाद कम से कम 50 लाख का पैकेज आसानी से मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें