फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Topper's List 2025: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम

Tue, 25 Mar 2025 05:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। तीनों संकाय में रैंक-1 पर लड़कियां रहीं। बोर्ड ने टॉप-5 छात्रों की सूची जारी की जिसमें 10 लड़के और 18 लड़कियों के नाम शामिल हैं। पूरी टॉपर लिस्ट नीचे देखें।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
1 of 5
Bihar Board 12th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
BSEB 12th Topper's List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड ने टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम जारी किए हैं। इसमें 10 लड़के और 18 लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 5
BSEB 12th Toppers - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

तीनों स्ट्रीम्स में रैंक-1 पर लड़कियों का कब्जा

  • बिहार बोर्ड इंटर के परिणाम में तीनों स्ट्रीम्स में लड़किया टॉपर हैं। प्रिया जायसवाल ने 484 (96.8%) अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में टॉप किया है। वह स्टेट टॉपर भी हैं।
  • रौशनी कुमारी ने 475 (95.00%) अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में टॉप किया है।
  • अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 (94.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से कला संकाय में टॉप किया है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट पाने के लिए और घोषणा होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
विज्ञापन

3 of 5
BSEB 12th Toppers - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान और पटना के रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रैंक-1 से रैंक-5 हासिल करने वाले छात्रों की संख्या आठ है।
रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%
4 अनुप्रिया जमुई 477 95.4%
4 प्रशांत कुमार वैशाली 477 95.4%
5 अतुल कुमार मौर्य कैमूर 476 95.2%
5 अंकित कुमार बेगूसराय 476 95.2%
5 वर्षा रानी भटोतर, बी. कोठी 476 95.2%
 

4 of 5
Bihar Board 12th Arts Toppers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता और शाकिब शाह ने किया टॉप

कला संकाय में अंकिता कुमार और साकिब साह ने संयुक्त रूप से 473 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा 471 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, तीसरे स्थान पर तीन रहे, जिन्हें 470 अंक मिले हैं।
रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी वैशाली 473 94.6%
1 शाकिब शाह बक्सर 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातमा बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमारी सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी सोनपुर 470 94%
3 अंकित कुमार गया 470 94%
4 अंशू रानी पटना 469 93.8%
5 चंद्रमणि लाल मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 रिशू कुमार सहरसा 468 93.6%
5 संजना कुमारी मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 तनु कुमारी पूर्वी चंपारण 468 93.6%
5 अर्चना मिश्रा गया 468 93.6%
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bihar Board 12th Commerce Toppers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वाणिज्य में रौशनी की चमक

वाणिज्य संकाय में रौशनी कुमारी ने 475 अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंत्रा खुशी रहीं। उन्होंने 473 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। सृष्टि कुमारी और निशांत राज ने 471 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरी रैंक हासिल की। वहीं, निधि शर्मा और अदिति सोनकर ने रैंक-4 और अंशु कुमारी ने पांचवी रैंक हासिल की।
रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी वैशाली 475 95%
2 अंत्रा खुशी औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी मधुबनी 471 94.2%
3 निशांत राज लउरिया 471 94.2%
4 निधि शर्मा अररिया 470 94%
4 अदिति सोनकर रोहतास 470 94%
5 अंशू कुमारी भोजपुर 469 93.8%

टॉपर्स को बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे, जो छात्र अपने परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें