BSEB 10th Exams 2022
- फोटो : Amar Ujala
BSEB 10th Result 2022: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी की ओर से 8 मार्च, 2022 को कक्षा दसवीं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी।