Bihar Board Exam Tips
- फोटो : File
Bihar Board Exam: तैयारी के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 का आयोजन एक फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक किया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। बीते दिनों के साथ-साथ परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। सभी विद्यार्थी जो बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे यहां दिए गए परीक्षा तैयारी के कुछ टिप्स का अनुसरण कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहने के लिए आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha) को देखकर कुछ खास टिप्स ले सकते हैं।