Board Exam Tips: बच्चों बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, और आप लोग भी परीक्षा का लेकर काफी चिंतित होंगे, कि कैसे पढ़ाई की है। किस तरह से आप अपने रिजल्ट को बेहतर बना सकते हैं। तो यहां हम आपको कुछ ऐसे प्वाइंट बताएंगे, जिससे आप टॉपर लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं। आपकों बस इन आदतों को अपने जीवन में उतारना है। आपको जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
लक्ष्य
2 of 7
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
सबसे पहली बात तो यह अपना लक्ष्य तय करें। उसके अनुसार आगे की प्लानिंग करें। लक्ष्य तय न होने से आप अक्सर राह से भटक जाते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा अग्रसित रहें। पढ़ाई करने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। उनको तय समय में पूरा करें। टॉपर हमेशा अपनी पढ़ाई इसी तरह करते हैं।
विज्ञापन
अभ्यास और सुधार
3 of 7
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
निर्धारित छोटे-छोटे लक्ष्य के आधार पर नियमित पढ़ाई करें। इस बीच आपसे कई गलतियां भी होंगी। आपको निराश नहीं होना है। इन गलतियों से आपको अपने में सुधार करना है। और फिर अभ्यास करते रहते हैं। जब तक लक्ष्य न पा लेंं।
नोट्स बनाएं
4 of 7
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
पढ़ते समय नियमित तौर पर शॉर्ट नोट्स तैयार करें। जिन टॉपिक में कोई भी कन्फ्यूजन हो, उस पर अपने शिक्षक या दोस्तों से सवाल करें। शॉर्ट नोट्स आपको आखिरी समय में बहुत काम आएंगे। सबसे अहम बात ये कि सवाल पूछने से कभी न डरें। अक्सर बच्चे क्लास में बेजइज्जती हो जाने के डर से सवाल नहीं पूछते हैं। लेकिन आपको बता दें सवाल पूछना टॉपर की खासियत होती है। तो सवाल जरूर पूछें।
विज्ञापन
टाइम मैनेजमेंट
5 of 7
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
समय प्रबंधन, जो कि जीवन में सफल होने के लिए भी जरूरी है। किसी भी काम को या अपनी पढ़ाई को सही बेहतर तरीके से करने के लिए समय का प्रबंधन आना बहुत जरूरी है। हर काम के लिए समय का बंटवारा जिस तरीके से किया जाएगा, वो बताएगा कि काम का परिणाम कैसा आएगा। समय प्रबंधन सही होने से बड़े से बड़ा काम आसानी से किया जा सकता है। तो टॉपर बनना है तो पढ़ाई, खाना-पीना, सोना, घूमना आदि का समय प्रबंधन आवश्यक है।
विज्ञापन
दिनचर्या
6 of 7
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
टॉपर में एक और खासियत होती है कि वे अपने दिनचर्या निर्धारित कर लेते हैं। उसी दिनचर्या के अनुसार अपनी पढ़ाई करते हैं। एक नियमित दिनचर्या सफल इंसान की निशानी होती है। नियमित अध्ययन, स्वयं का आंकलन, विषयों की समीक्षा सबको अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
टॉपर जो कि अनुशासित होते हैं। टॉपर के जीवन में हर काम अनुशासन से ही होता है। पढ़ाई-लिखाई से लेकर सोना, खाना-पीना सब अनुशासन से किया जाना जाएगा। एक टॉपर बनने के लिए अनुशासित रहना और स्वस्थ जीवनशैली जीना बहुत जरूरी है। जिसमें संतुलित आहार, पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है।