सीबीएसई परिणाम
- फोटो : Self
सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।
विजय सिंह ने बताया कि सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा। छात्रों के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2023 को डिजिलॉकर, उमंग एप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, छात्र लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य सभी विवरण यहां
amarujala.com/education पर देख सकते हैं।