प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन पांच बोर्ड ने दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को किया रद्द
सीबीएसई: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब इंटरनल असेसमेंट के जरिए अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
तमिलनाडु: इस राज्य में दसवीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा पास होंगे। मुख्यमंत्री एडी पलानीस्वामी ने दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। जिसमें 80 फीसदी नंबर तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं और 20 फीसदी नंबर उपस्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।
जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश में दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
हरियाणा: सरकार ने भी प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर तैयारी किया जाएगा।
पंजाब: राज्य ने दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। 10वीं कक्षाओं का अंतिम परिणाम प्री-बोर्ड परीक्षाओं या स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जा सकते हैं।