फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम 2021: विद्यार्थी टेंशन न लें, इन आसान टिप्स से शुरू करें परीक्षाओं की तैयारी

Sun, 11 Apr 2021 04:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई से लेकर जून तक होनी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
सीबीएसई बोर्ड समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में भले ही बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और नतीजे भी आ चुके हैं लेकिन सीबीएसई बोर्ड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई से लेकर जून तक होनी हैं। जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम मार्च से लेकर अप्रैल तक प्रस्तावित हैं।
बीते साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहे हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने अपना सिलेबस भी घटाया है। लेकिन फिर विद्यार्थियों के लिए बेहतर पढ़ाई करना और अच्छे नंबर लाना दोनों चुनौतीपूर्ण कार्य है। 
विज्ञापन

2 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
टेंशन लेने की जरूरत नहीं
अब तक आपसे में से कई छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए होंगे। हालांकि, सुविधाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन के अभाव में कुछ छात्रों को तैयारी करने में परेशानी भी आ रही होगी। लेकिन आपको चिंता करने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगे। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो आपको बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर स्कोर प्राप्त करने में मददगार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
नोट्स को छोटे पॉइंट में बनाएं
कुछ ऐसी चीजें हैं जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान हर छात्र को ध्यान में रखनी चाहिए, चाहे वह किसी भी बोर्ड का हो। परीक्षार्थियों को चाहिए कि अभी से तैयारी शुरू कर दें। सभी नोट्स को छोटे पॉइंट में बनाएं, ताकि परीक्षा वाले दिन से पहले उन्हें तुरंत से रिवाइज किया जा सके। परीक्षाओं को लेकर चिंता कतई न करें। थोड़ी सी चिंता भी आपको पहले से याद चीजें भूला सकती है। इसलिए परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहना जरूरी है। 

4 of 6
एग्जाम वॉरियर्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक - फोटो : social media
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और लक्ष्य पर फोकस करें
परीक्षा शुरू होने में बचे कम दिनों को लेकर परेशान न हों। अपनी तैयारी मजबूत करिए। कैसे तैयारी करेंगे? टाइम ही कितना सा बचा है? पूरा साल कोरोना ने बेकार कर दिया। कोचिंग भी नहीं कर पाए। इन सब तरह की बातों से घबराने की जरूरत नहीं है। इन्हें इग्नोर कीजिए और अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए। आज से ही मन लगाकर तैयारी शुरू करेंगे तो भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : अमर उजाला
सिलेबस के आधार पर तैयारी में जुटें
सिलेबस के आधार पर तैयारी में जुट जाएंगे, तो ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इससे आपको पता चलता रहेगा कि कौनसा पार्ट पूरा हो गया और अब कौनसा बचा है? सिलेबस सही से समझने से पता चल जाएगा कि आपको किसी विषय में तैयारी के लिए कितना समय देना है। पाठ्यक्रम समझने के बाद आप बिना समय गंवाए पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसका अनुसरण भी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CBSE 12th Board Exam Preparation Tips - फोटो : अमर उजाला
पुराने प्रश्न पत्रों को सॉल्व करें 
पुराने प्रश्न पत्रों को अवश्य सॉल्व करें। ऐसा करने से आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का अंदाजा हो जाएगा। वहीं, परीक्षा के पहले अपने बनाए हुए शॉर्ट नोट्स का रिवीजन कर लें। अगर सुबह पेपर है तो रात को तनाव मुक्त होकर सोएं। सुबह जल्दी उठकर शॉर्ट नोट्स पर नजर मार लें। तनाव मुक्त रहने से समझ और रचनात्मकता बढ़ जाती है। इससे आप परीक्षा के दौरान सवालों को अच्छे से सॉल्व कर सकेंगें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें