आज यानी 28 सितंबर को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती मनाई जा रही है। आपको बता दें कि भगत सिंह के व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़ीं न जानें कितनी फिल्में बनी हैं। जब जब आजादी का नाम जुबां पर आता है, तब तब भगत सिंह का ख्याल गोरांवित कर देता है। आज उनकी जयंती पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातों से अवगत करा रहे हैं।