फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिअर गाइडेंस : 10वीं पास करने के बाद ये कोर्स दिलाएंगे आपको तुरंत नौकरी, फीस भी है कम

Mon, 10 May 2021 02:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 10वीं के बाद ही कर सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 10
career
इन दिनों जॉब ओरिएंटेड कोर्सेस को लेकर स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। 10वीं के बाद ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं जिन्हें करने के बाद आप जॉब करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की खासियत ये है कि समय भी कम लगता है और फीस भी ज्यादा नहीं होती। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 10वीं के बाद ही कर सकते हैं। इनके बाद कम से कम 25 हजार से 30 हजार रुपये महीने की सैलरी की जॉब तो आसानी से मिल जाती है। यह तनख्वाह समय और अनुभव के साथ बढ़ती रहती है।
 
विज्ञापन

2 of 10
Career tips
इंजीनियरिंग डिप्लोमा 
अगर आप 10वीं के बाद ही इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और मैथ्स पढ़ने से कतराते हैं तो बीटेक की चार साल की डिग्री लेने की बजाय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करके ही नौकरी पा सकते हैं। कई सारे संस्थान और पॉलीटेक्निक कॉलेज इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स करवाते हैं। इसे करने के बाद आपको मिडिल लेवल इंजीनियरिंग की जॉब्स आसानी से मिल जाएंगी। रेलवे में ऐसे कई विभाग हैं जहां सीधी भर्ती की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्टेनोग्राफी और टाइपिंग
10वीं के बाद आप स्टेनोग्राफी और विभिन्न भाषाओं की टाइपिंग में डिप्लोमा कर सकते हैं। अदालतों और अन्य कई सरकारी महकमों में इस तरह के उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी लगातार निकलती रहती है। जिनके लिए स्टेनो अनिवार्य होता है। हालांकि, इन नौकरियों के लिए तेजतर्रार टंकण गति यानी टाइपिंग स्पीड बेहद मायने रखती है। 

4 of 10
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
आईटीआई
10वीं के बाद आईटीआई भी किया जा सकता है। अगर आप खुद का कोई काम करना चाहें तो इस कोर्स को आसानी से करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। रेलवे समेत कई कलकारखानों और संयंत्रों में भी नौकरियों के अपार अवसर होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
career
कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग 
वर्तमान तकनीकी दौर में लोग अब अधिक से अधिक लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य टेक्नोलॉजी पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी के साथ हार्डवेयर एक्सपर्ट्स की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में आप कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का डिप्लोमा करके एक अच्छी जॉब पा सकते हैं। साथ ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
career
होटल मैनेजमेंट  
10वीं कर चुके विद्यार्थियों के लिए होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में करिअर बनाने का अच्छा मौका है। डेढ़ साल के डिप्लोमा कोर्स के बाद होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। अगर आपको एक से अधिक भाषाओं और विदेशी भाषाओं की समझ और जानकारी बेहद उपयोगी एवं लाभकारी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पैरा मेडिकल कोर्स
10वीं की पढ़ाई के बाद मेडिकल के क्षेत्र में अच्छे से करियर बनाया जा सकता है। इसमें ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, रेडियोग्राफी, एक्स-रे टेक्नोलॉजी और ईसीजी टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी, मेडिकल इमेजिंग और मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं। पैरा मेडिकल में डिप्लोमा करने के बाद लैब टेक्नीशियन या असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिल जाती है। इनके बाद दो लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक सालाना के पैकेज पर नौकरी आसानी से मिल जाती है।  

8 of 10
painting - फोटो : pexels
डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स
छात्रों को शुरू से एनीमेशन, डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, ग्राफिक्स, विजुअलाइजेशन जैसे क्षेत्र में दिलचस्पी है उनके लिए डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स कोर्स बहुत मददगार साबित होने वाला है। 10वी कक्षा के बाद पांच साल का फाइन आर्ट्स का डिप्लोमा कोर्स है। इसके बाद शुरुआती 25 से 30 हजार रुपए प्रति माह तक की सैलरी मिल जाती है। 

9 of 10
books - फोटो : books
ये कोर्सेज भी है बेहतर विकल्प  
  1. डिप्लोमा इन प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी
  2. डिप्लोमा इन लेदर टेक्नोलॉजी
  3. डिप्लोमा इन गारमेंट टेक्नोलॉजी
  4. डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी
  5. डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
  6. डिप्लोमा इन मरीन इंजीनियरिंग
  7. डिप्लोमा इन प्रोडक्शन
  8. डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी
  9. डिप्लोमा इन टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
 
विज्ञापन

10 of 10
फैशन डिजाइनिंग - फोटो : अमर उजाला
ये कोर्सेज भी है बेहतर विकल्प  
  1. डिप्लोमा इन ब्यूटी कल्चर
  2. डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी
  3. डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर
  4. डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
  5. डिप्लोमा इन अपेरल डिजाइनिंग
  6. डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग
  7. डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी
  8. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें