फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambulance : एक नहीं, सात तरह की होती हैं एंबुलेंस, जानिए कौनसी-कब काम आती है

Wed, 12 May 2021 06:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हमारे देश में 7 तरह की एंबुलेंस चलती हैं। सही समय पर सही एंबुलेंस मंगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए महामरी के इस दौर में हम आपको इन 7 तरह की एंबुलेंस के बारे में विस्तृत रूप से बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
1 of 5
एंबुलेंस के प्रकार - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटें में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 3,48,421 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित होने वाले 85 फीसदी मरीज घर पर ही ठीक हो जाते हैं, वहीं 15 फीसदी को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इन वाहनों के लिए अलग प्रोटोकॉल बनाए गए हैं, जिसके तहत वे रेड लाइट से लेकर जाम तक की परिस्थितियों में बिना रुके अस्पताल पहुंच सकते हैं। लेकिन हमारे देश में 7 तरह की एंबुलेंस चलती हैं। सही समय पर सही एंबुलेंस मंगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए महामरी के इस दौर में हम आपको इन 7 तरह की एंबुलेंस के बारे में विस्तृत रूप से बताने जा रहे हैं। पढ़िए...

विज्ञापन

2 of 5
एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

साधारण एंबुलेंस: अगर अस्पताल किसी सामान्य चेकअप के लिए जा रहे हैं, तो आप साधारण एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई भी सुविधा नहीं होती है। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल कम है और आपके पास खुद का ऑक्सीजन सिलेंडर है, तो इन परिस्थितियों में भी आप इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

ऑक्सीजन एंबुलेंस: जिने मरीजों का ऑक्सीजन लेवल संक्रमण की वजह से कम हो गया है या जिन्हें सांस लेने के लिए तकलीफ हो रही है, उनके लिए ये ऑक्सीजन एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसमें मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा और एक मेडिकल स्टाफ मौजूद होता है। 

4 of 5
एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस एंबुलेंस: कोरोना काल में इस प्रकार की एंबुलेंस की मांग काफी बढ़ गई है। यह कोई साधारण एंबुलेंस नहीं है। इसमें एडवांस मेडिकल संसाधान जैसे ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आदि मौजूद रहते हैं। इनकी मदद से गंभीर मरीजों का रास्ते में ही इलाज शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया
  • मॉर्चरी एंबुलेंस: मृतकों के शवों को श्मशान घाट या घर ले जाने के लिए इस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • न्यूनेटल एंबुलेंस: नवजात बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एंबुलेंस को न्यूनेटल एंबुलेंस कहा जाता है।
  • पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल: मरीज को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है।  
  • एअर एंबुलेंस: इलाज के लिए पेशेंट को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने के लिए इस प्रकार की एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें