Aitana Lopez
- फोटो : Social Media
गुलाबी बालों वाली, 25 वर्षीय ऐटाना को एक फिटनेस उत्साही, दृढ़निश्चयी और एक 'जटिल' चरित्र के साथ बनाया गया था। क्रूज के अनुसार, वह राजधानी मैड्रिड के बाद स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सिलोना की सबसे उत्साही महिला है। क्रूज ने कहा, वह प्रति विज्ञापन 1000 यूरो, यानी लगभग 91,000 रुपये कमाती है। ऐताना हर महीने 10,000 यूरो, यानी लगभग 9.1 लाख रुपये तक कमाती है। हालांकि, मासिक औसत 3000 यूरो (2.73 लाख रुपये) है।