फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का पहला यात्री विमान: कब भरी थी उड़ान, कितना था किराया, किसने खरीदा था पहला टिकट

Tue, 14 Jan 2020 05:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दुनिया का पहला यात्री विमान (फाइल फोटो) - फोटो : University of South Florida
विमान यात्रा आज के समय में आम बात हो गई है। लेकिन एक वक्त था जब लोगों ने सोचा भी नहीं था कि वो कभी ऐसी किसी चीज में सवार होकर हवा में उड़ान भर सकेंगे। क्या आप जानते हैं दुनिया के पहले यात्री विमान ने पहली बार कब उड़ान भरी थी? आम लोगों ने पहली बार हवाईजहाज का सफर कब किया था? उस विमान को उड़ाने वाला पायलट कौन था? उसमें सफर करने के लिए लोगों ने कितना किराया दिया था? वह उड़ान किन दो शहरों के बीच थी? आगे की स्लाइड्स में हम आपको ऐसे सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
दुनिया का पहला यात्री विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki

कब उड़ा था पहला यात्री विमान?

  • ये कहानी आज से करीब 106 साल पहले की है। जब 1 जनवरी 1914 को दुनिया के पहले यात्री विमान ने उड़ान भरी थी।
  • विमान ने अमेरिका के फ्लोरिडा में दो शहरों के बीच उड़ान भरी थी। वो दो शहर हैं - सेंट पीटर्सबर्ग और टाम्पा। दोनों शहरों के बीच की सड़क मार्ग से दूरी करीब 42 किलोमीटर है। लेकिन विमान ने करीब 34 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय की थी।

34 किमी तय करने में विमान को लगा था कितना समय?

विज्ञापन

3 of 10
टोनी जेनस (फाइल फोटो) - फोटो : City of St Petersburg
  • दोनों शहरों के बीच 34 किमी दूरी तय करने में पहले यात्री विमान को करीब 23 मिनट का समय लगा था। यात्रियों ने एक 'फ्लाइंग बोट' में ये उड़ान भरी थी जिसे सेंट लुई के थॉमस बेनवा (Thomas Benoist) ने डिजाइन किया था।
  • इस विमान को उड़ाने वाले पायलट का नाम था टोनी जेनस (Tony Jannus)। वह एक अनुभवी पायलट थे। हालांकि यात्री विमान पहली बार ही उड़ाया था।

क्या थी विमान की लंबाई, चौड़ाई, वजन

4 of 10
पहले यात्री विमान में पायलट व यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : nasa.gov
  • फ्लाइंग बोट विमान को ट्रेन के जरिए सेंट पीटर्सबर्ग भेजा गया था। इसका वजन करीब 567 किलोग्राम था। जबकि लंबाई 8 मीटर (26 फीट) और चौड़ाई 13 मीटर (44 फीट डायनों के साथ) थी।
  • इसके एक अन्य मॉडल 14 बेनोआ एयरबोट की अधिकतम स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

विमान में कितने लोग बैठ सकते थे?

विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो - फोटो : City of St. Petersburg
इस विमान में एक पायलट और एक यात्री के बैठने की जगह थी। इसके लिए उसमें लकड़ी की सीट लगाई गई थी। जिसमें पायलट और यात्री अगल-बगल बैठ सकते थे।

किसने खरीदा था पहला विमान टिकट?

विज्ञापन

6 of 10
पहले यात्री विमान की उड़ान (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
  • जब साल 1914 के पहले दिन पहली बार कोई यात्री विमान उड़ान भरने वाला था, तब उसके टिकट की नीलामी की गई थी, क्योंकि एक ही यात्री की सीट विमान में थी। इसके लिए करीब तीन हजार लोग सेंट पीटर्सबर्ग के उस वॉटरफ्रंट पर गए थे जहां टिकट की नीलामी होनी थी।
  • यह टिकट फील नाम के शख्स ने खरीदी थी जो एक वेयरहाउस बिजनेस में था।

कितने रुपये में बिका था पहला हवाई टिकट?

विज्ञापन

7 of 10
पहले यात्री विमान फ्लाइंग बोट का अलग मॉडल (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
दुनिया के उस उस पहले हवाई टिकट की नीलामी 400 डॉलर में की गई थी। आज के समय के अनुसार वह 8,500 डॉलर (करीब 6,02,129 रुपये) से ज्यादा है। 

बीच रास्ते में खराब हो गया था विमान

8 of 10
File Photo - फोटो : media.defense.gov
  • विमान ने पानी के ऊपर उड़ान भरी थी। जेनस ने विमान को पानी की सतह से 50 फीट से ज्यादा ऊपर नहीं जाने दिया। लेकिन आधे रास्ते में विमान के एक इंजन में खराबी आ गई और वह खाड़ी की सतह तक आ गया। तब जेनस ने कुछ चीजें ठीक की और दोबारा उड़ान भर लिया।
  • विमान जब टाम्पा में उतरा, तो वहां भी 3,500 से ज्यादा लोग तालियां बजाते और जश्न मनाते जेनस और फील के स्वागत में खड़े थे।

कितना था विमान का नियमित किराया?

9 of 10
फाइल फोटो - फोटो : Wiki
पहले उड़ान में टिकट की नीलामी हुई थी। लेकिन उसके बाद विमान का किराया तय कर दिया गया था। विमान सप्ताह में 6 दिन रोजाना दो बार उड़ान भरता था। इसका किराया 5 डॉलर था। आज के समय के अनुसार करीब 100 डॉलर (करीब 7 हजार रुपये)। ये विमान उड़ाने वाले दूसरे पायलट के टोनी जेनस के भाई रोजर जेनस।
विज्ञापन

10 of 10
समय के साथ यात्री विमान का बदलता मॉडल (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
इस विमान का संचालन करीब चार महीने तक किया गया। जिसके बाद इसकी सेवा बंद हो गई। लेकिन इसने आने वाले समय में यात्री विमान सेवाओं के नए दौर का रास्ता खोला।
चार महीने के दौरान इस विमान ने कुल 1,205 यात्रियों को सेवा दी थी।

ये भी पढ़ें : दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें