उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का नाम नॉर्थ इंडिया के सबसे तेजी के साथ उभरते संस्थानों में शुमार किया जाता है। वर्ष 1998 में जब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई तब यहां सिर्फ मैनेजमेंट कोर्स था, लेकिन आज इन्वर्टिस के 10 अलग संस्थान हैं, जिनमें 6000 से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कई कोर्स कराए जाते हैं, जिनमें एडमिशन के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र एप्लाई करते हैं। इन्वर्टिस के साथ हजारों छात्रों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
इन्वर्टिस की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे क्वालिटी एजुकेशन तो एक अहम कारण है ही, लेकिन एक और वजह है, छात्रों को इस कैंपस तक खींच लाती है और वह है- 'अभिरुचि' (द हॉबी क्लब)। 'अभिरुचि' के तहत 7 क्लब आते हैं, जिस छात्र की जिस क्लब में रुचि होती है, वह उसका हिस्सा बन जाता है। अंग्रेजी में एक कहावत है, ''We first make our habits then our habits makes us''. मतलब यह हुआ कि पहले अपनी आदतें बनाते हैं और उसके बाद वही आदतें ये तय करती हैं कि हमें क्या बनना है। मतलब इंसान की रुचि/हैबिट/आदतों का जीवन यात्रा में बड़ा अहम योगदान होता है।
विज्ञापन
3 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
यही कारण है कि इन्वर्टिस यूर्निवर्सिटी के मैनेजमेंट ने दूरदर्शी सोच के साथ 'अभिरुचि' की शुरुआत की। इसकी मदद से न केवल छात्रों को रिलेक्स करने में मदद मिलती है बल्कि पढ़ाई से अलग अपने भीतर छिपी अलग-अलग प्रतिभा से रू-ब-रू होने का भी अवसर प्राप्त होता है। 'अभिरुचि' के तहत 7 क्लब आते हैं। 'अभिरुचि' को 7 सीईओ, क्लब के प्रेजिडेंट और अलग-अलग को-ऑर्डिनेटर्स चलाते हैं, जो अलग-अलग क्लब से आते हैं। ये सभी क्लब संभालने के लिए किसी एक शख्स की जिम्मेदारी की बात करें तो वो होता है प्रेजिडेंट, जिसे छात्र ही अपने बीच से चुनकर भेजते हैं।
4 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
'अभिरुचि' के तहत 7 क्लब आते हैं, लेकिन हम सब से पहले बात करेंगे 'पनाश' क्लब की।
पनाश क्लब-(आर्ट क्लब): पेंटिंग, मॉडलिंग, मूर्तिकला का शौक रखने वाले छात्र इस क्लब में शामिल होते हैं और क्रिएटिविटी के नए रंग भरने का प्रयास करते हैं। पनाश की मदद से उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता है, जहां वे खुद को कला के जरिए एक्सप्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
रॉक ऑन- (कल्चरल क्लब): ये क्लब छात्रों को परफॉर्मिंग आर्ट के अलग-अलग रूपों को भरपूर जीने का अवसर प्रदान करता है। जैसे- सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग। यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को पूरा सपोर्ट दिया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।
विज्ञापन
6 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
आई-टेक- (टेक्निकल क्लब): टेक्नोलॉजी ने जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। थोड़ा कम या ज्यादा लेकिन टेक्नोलॉजी के बारे में जानने और सीखने की ललक हम सबमें कहीं न कहीं होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी यह हॉबी होती है। ऐसे ही छात्रों के लिए यह क्लब बनाया गया है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की ओर से सेमिनार, वर्कशॉप का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है, जिनमें टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाता है, जिससे छात्र टेक्नोलॉजी को अच्छे से जानें और तेजी से आगे बढ़ती दुनिया के साथ कदमताल कर सकें।
विज्ञापन
7 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
इमेजेस- (पब्लिकेशन क्लब): इस क्लब में लिखने के शौकीन छात्रों के लिए बहुत अच्छा मौका है। यहां छात्रों को अपने छिपे टैलेंट को तराशने का बेहतरीन मौका मिलता है। ये क्लब कई इवेंट कराता है जहां छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्राप्त होता है।
8 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
स्ट्राइड- (स्पोर्ट्स क्लब): खेल-कूद हम सभी के जीवन का अहम अंग है। खासतौर से छात्र जीवन में इसका होना बेहद आवश्यक है। खेल न केवल हमें जीवन में संघर्ष करना सिखाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी यह बेहद लाभदायक है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का यह क्लब छात्रों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के मौके देता है।
9 of 10
invertis university
- फोटो : invertis university
एम-फैक्टर (मैनेजमेंट क्लब): जहां कला, विज्ञान और कौशल साथ आ जाएं, उसे मैनेजमेंट कहते हैं। एम-फैक्टर क्लब में मैनेजेरियल स्किल पर खास फोकस रहता है। क्लब की ओर से छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए कई गेम्स कराए जाते हैं।
रेस्पॉन्सिबल इन्विर्टियन क्लब- (सोशल क्लब): यह क्लब यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर उमेश गौतम ने बनाया है। इस क्लब का एकमात्र मकसद है समाज के उन लोगों की मदद करना जो गरीब हैं, जिनके पास संसाधन नहीं हैं, जो पीछे छूट गए हैं। जिम्मेदार इन्वर्टियन का एक मकसद एकदम स्पष्ट है, उसे समाज कें बदलाव लाने के लिए काम करना है, ताकि हमारा कल बेहतर हो सके। यह क्लब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संपन्न और गरीब लोगों के बीच पुल का काम करता है। इसके तहत ब्लड डोनेशन कैंप, कपड़े बांटना, जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाना, उन्हें किताबें मुहैया कराना आदि काम किए जाते हैं।