फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप-10 CEO में ये तीन भारतीयों का नाम शामिल, जानें इनकी पढ़ाई

Tue, 05 Nov 2019 07:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के टॉप सीईओ की लिस्ट हॉवर्ड बिजनेस रीव्यू यानी एचबीआर द्वारा जारी की गई है। बता दें कि दुनिया के 100 सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीईओ की 2019 की सूची बनाई है। इसमें भारतीय मूल के तीन सीईओ शांतनु नारायण, अजय बंगा और सत्य नडेला शामिल हैं। आगे पढ़ते हैं उन सीईओ के बारे में सबकुछ और कहा से ली है उन्होंने शिक्षा...
विज्ञापन

2 of 6
satya nadella
सत्या नडेला, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के रूप में भी जाना जाता है उनका नाम टॉप सीईओ की लिस्ट में नौवें नंबर पर है।  बता दें कि दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) के सीईओ सत्या नडेला के एक साल में वेतन-भत्ते में 66 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष (2018-19) में नडेला को कुल 306.43 करोड़ रुपये यानी 4.29 करोड़ डॉलर का कंपेनसेशन मिला है। पिछले साल की बात करें, तो वित्त वर्ष 2017-18 में सत्या नडेला को 184.28 करोड़ रुपये यानी 2.58 करोड़ डॉलर मिले थे। मणिपाल से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एमएस और एमबीए की डिग्री कंप्यूटर साइंस के साथ अमेरिका से ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ वे 2014 में बने। 
विज्ञापन

3 of 6
SHANTANU NARAYEN - फोटो : social media
शांतनु नारायण, जिन्हें एडोब सिस्टम के सीईओ के रूप में भी जाना जाता है उनका नाम टॉप सीईओ की लिस्ट में छठे नंबर पर है। बता दें कि उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। पढाई की बात करें तो इन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से निकलकर उन्होंने हैदराबाद के ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री ली। साथ ही अपने करियर की शुरूआत एप्पल कंपनी के साथ की। 

4 of 6
AJAY BANGA - फोटो : social media
अजय बंगा, जिन्हें मास्कर कार्ड के सीईओ के रूप में भी जाना जाता है उनका नाम टॉप सीईओ की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। बता दें कि उन्हें 2016 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। पढ़ाई की बता करें तो उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेत से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। एमबीए की डिग्री उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से ली। नेस्ले कंपनी से अपनी करियर शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा, एचबीआर की इस सूची में नाइक के सीईओ माइक पार्कर 20वें, जेपी मॉर्गन चेज के प्रमुख जैमी डिमोन 23वें, लॉकहीड मार्टिन की सीईओ मैरिलिन ह्यूसन 37वें, डिज्नी के सीईओ रॉबर्ट इगर 55वें, एपल के सीईओ टिम कुक 62वें, भारत में जन्मे डीबीएस बैंक के सीईओ पीयूष गुप्ता 89वें और सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासायोशी सन 96वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे हैं UIDAI "आधार" के नए CEO पंकज कुमार? पहले करते थे ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चार महिला सीईओ भी शामिल

एचबीआर का कहना है कि 2019 की इस सूची में शीर्ष-50 में चार महिला सीईओ शामिल हैं। इससे पहले 2018 में जारी इस सूची में तीन महिला सीईओ जगह बनाने में कामयाब रही थीं। वहीं, 2017 में आई सूची में दो महिला सीईओ को जगह मिली थी। एचबीआर का कहना है कि हर साल जब यह सूची आती है तो कुछ पाठक विरोध करते हैं। लेकिन हर साल उन्हें जवाब दिया जाता है कि यह परिणाम महिला सीईओ के प्रदर्शन का आधारित नहीं है। 

ये भी पढ़ें- IAS और IPS की कितनी होती है सैलरी और कौन है दोनों में ज्यादा शक्तिशाली? पढ़ें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें