फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : घर और काम छिना तो युवक को भगवान पर आया गुस्सा, बदला लेने के लिए उठाया ये कदम

Sun, 04 Apr 2021 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर में पथराव - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में घर और काम छिन जाने से एक युवक ने भगवान से ही पंगा ले लिया। उसने नाराजगी दिखाते हुए मंदिर में पथराव कर मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी। शिकायत मिलने के बाद पंजाबी बाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में पथराव - फोटो : अमर उजाला
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि वैष्णो माता मंदिर पंजाबी बाग के पश्चिमपुरी इलाके में स्थित है। मंदिर के पुजारी रंजीत पाठक ने शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस को फोन कर मंदिर में पथराव और मूर्ति तोड़े जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुजारी ने बताया कि देर रात वह मंदिर से घर गया था।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंदिर वापस आने पर उसने भगवान शिव और अन्य देवताओं की मूर्ति को खुले में रखा हुआ देखा और मंदिर परिसर के चारों तरफ पत्थर ही पत्थर पड़े थे। पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें एक युवक मंदिर परिसर में पथराव करता हुआ दिखाई दिया। उस युवक के पहनावे के जरिए पुलिस इलाके में पहचान करने में जुट गई।

4 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में उसी कपड़े में आरोपी युवक दिख गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान विक्की (28) के रूप में हुई है। युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने बताया कि वह भगवान से नाराज था, इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवका का भगवान पर फूटा गुस्सा, मंदिर परिसर में पथराव कर मूर्ति को तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विक्की ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उसके पिता शंभू रघुवीर नगर में कबाड़ी का काम करते थे। वह पिता के काम में हाथ बंटाता था। लॉकडाउन होने पर उसके पिता दुकान बंद कर बिहार के मोतीहारी स्थित अपने गांव चले गए। इसके बाद युवक के पास न रहने का ना तो कोई ठिकाना था, न कोई काम था और न ही कमाई का जरिया। वह बदहाली में इधर-उधर घूमता रहता था। अपनी ऐसी स्थिति के लिए वह भगवान को जिम्मेदार मान रहा था और मन में उनके लिए गुस्सा था। गुस्से में उसने भगवान से बदला लेने के लिए शुक्रवार देर रात साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें